1 of 1 parts

अगर आंखों में चला जाए होली का रंग तो अपनाएं ये आसान टिप्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Mar, 2021

अगर आंखों में चला जाए होली का रंग तो अपनाएं ये आसान टिप्स
होली का त्योहार भारत में फाल्गुन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार ये त्योहार 28 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन बच्चों में बड़ा ही उत्साह रहता है। इस दिन घरों में कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं।

इस त्यौहार को सभी लोग जमकर रंग और गुलाल खेलते हैं। जाहिर है ऐसे में आप भी इसे खेलने के लिए काफी उत्साहित होंगे। भाई-बहन, यार-दोस्त और आस-पड़ोस के लोग एक-दूसरे को खूब रंग लगाते हैं। कभी-कभार रंग आंखों में भी चला जाता है, जिससे आंखो को नुकसान भी पहुंच सकता है।

आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते है रंग, होली खेलते समय जरूर बरते सावधनियां

रंगों को तैयार करने के लिए कई प्रकार के केमिकलो का इस्तेमाल किया जाता है। होली के दौरान अगर यह रंग आंखों में जाता है तो बड़ी जलन होती है और कभी-कभी यह आंखों की पुतली को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचता है।

इसलिए होली खेलने के दौरान आंखों को रंगों से बचाए रखना बहुत आवश्यक है। आइए आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए बता रहे है कि होली को अगर आपकी आंखों में भी अनजाने में रंग चला जाता है तो अपनी आंखों को नुकसान से बचाने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

(1) होली को रंग, गुलाल से खेलने से पहले अपनी आंखों के आसपास तेल या फिर मॉइश्चराइजर लगा लें। इससे आपकी आंखों के आसपास की त्वचा में नम हो जाएगी और साथ ही रंग आंखों के अंदर जाने के बजाय पलकों पर ही चिपक जाएगा।

(2) होली खेलने के दौरान रंग आंखों में चला जाए तो इसे पानी से जल्दी से जल्दी से न धोएं। गुलाल चले जाने के तुरंत बाद आंखों को धोने से रोटिना में रंग फैल सकता है, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी जा सकती है।

(3) हाेली खेलने के दौरान आखों में रंग चले जाए तो रगड़कर साफ न करें। इससे आंखों को काफी क्षति पहुंच सकता है, साथ ही जलन भी पैदा हो सकती है। इसलिए यदि आंखों में रंग चला जाए तो इसे हाथों से रगड़े नहीं बल्कि किसी सूती कपड़े से हल्के हाथों से साफ करें।

#तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय


holi , holi 2021, holi festival,full moon of phalgun month,while playing holi,the eyes should go into color,tips

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0