1 of 1 parts

सेहत का खजाना किचन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Aug, 2012

सेहत का खजाना किचन
हर नवयुवती और महिला खूबसूरत बाल चाहती है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए वे कई तरह के कॉस्मेटिक्स और हेयर ट्रीटमेंट अपनाती रहती हैं। मगर बालों की असली चमक के लिए जरूरी है कि आपके बाल हैल्दी हों और यह सब आपके किचन में ही छिपा होता है। फल, सब्जियाँ और पानी ये तीन चीजें आपको स्वस्थ रखने और स्किन को चमकदार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। दूध, बादाम और शहद जैसी किचन में काम आने वाली चीजें बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं।

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल में विटामिन ए बी सी और डी के साथ आयरन भी होता है। इसमें एंटीऑविसडेंट्स होते हैं। इसका प्रयोग हॉट ऑयल ट्रीटमेंट में किया जाता है। अण्डे की जर्दी में थोडा ऑलिव ऑयल मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं।

दूध है खास
я┐╜बालों को मजबूत बनाने में दूध मददगार होता है। बाल प्रोटीन के बने होते हैं और दूध में भी प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए दूध का सेवन रोजाना करना चाहिए। दूध कासेवन करके रूखे, बेजान और उलझे बालों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। दूध में कैल्शियम, आयरन, जिंक होता है, जो बालों को जडों से मजबूत बनाता है। दूध में शहद और मेथी दाना पाउडर मिलाकर हेयर मास्क की तरह यूज कर सकती है।

शहद और बादाम
शहद में आयरन, कैल्शियम, सोडियम और विटामिन होता है। यह बालों को कुदरती मॉइpराइजर देता है। बादाम को रात में भिगोकर छिलका उतार खाने से बाल व स्किन दोनों में चमक आ जाती है।

करी पत्ता रखे खयाल
करी पत्ता में विटामिन बी1 बी3 बी9 और सी होता है। इसके अलावा इसमें आयरन, कैल्शियम और फॉस्फोरस होते हैं। इसके यूज से बाल सफेद होने से बच सकते हैं। रातभर भीगे हुए बादाम को छीलकर पानी और 10-15 करी पत्ता के साथ पीस लें। इस पेस्ट को सिर की स्किन पर लगाकर मसाज करें। किसी अच्छे माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें। ऎसा हफ्ते में एक बार करने से अंतर कुछ ही हफ्तों में समय में नजर आने लगेगा।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer