1 of 1 parts

बालों से जानें व्यक्तित्व

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Jan, 2012

बालों से जानें व्यक्तित्व
बाल खूबसूरती और तारीफ का पैमाना ही नहीं होते, बल्कि आपके स्वभाव व पर्सनेलिटी को भी बताते हैं। बाल व्यक्तित्व की पहचान हाते हैं। व्यक्ति के विचार, उसकी जीवनशैली बहुत-सी बातें बालों को देखकर बताई जा सकती है। विविध परीक्षणों में भी व्यक्ति की जांच के लिए बालों पर काफी अध्ययन किया जाता है। आइए, जानते हैं बालों के प्रकार के अनुसार व्यक्ति विशेष के व्यक्तित्व के बारे में।
लंबे बाल
लंबे बालों वाली महिलाएं यथार्थ की जमीन पर जीती हैं। कल्पनाओं की दुनिया में ये तभी बहती हैं, जब उनका कोई ठोस परिणाम सामने आने की संभावना हो। ये बगैर घोषणाओं के काम करती रहती हैं। बातें कम, काम ज्यादा ये इनके जीवन का मूलमंत्र होता है। परिस्थितियों पर विचार करके बोलना इन्हें अच्छा लगता है। पैसे की कीमत ये भली प्रकार जानती हैं। इन्हें बडी किफायत से चीजों को इस्तेमाल करना आता है। साथ ही ये महिलाएं बहुत व्यावहारिक भी होती है।
घुंघराले बाल
घुंघराले बालों वाली महिलाएं कलाकार होती हैं, साहित्य-संगीत से इन्हें बहुत लगाव होता है। ये अधिकतर कल्पना के समन्दर में ही गोते लगाती रहती हैं। इन्हें मेहमान नवाजी का खास शौक होता है। इनमें बाकी लोगों से कम दूरदर्शिता पायी जाती है। किस्मत के मामले में ये दो नंबर आगे रहती हैं। ऎसी महिलाएं जियो और जीने दो के सिद्धांत पर बहुत भरोसा करती है।
पतले व कम बाल
ऎसी महिलाओं को मेहनत व ईमानदारी की रोटी पर भरोसा होता है। पर ये कम रोमांटिक होती हैं। ये मुखर नहीं होती। बस, इनका मलमूत्र है, जो मिल गया उसी को मुकद्दर समझ लिया, जो खो गया मैं उसको भुलाता चला गया। बहुत सारे राज ये अपने सीने में दफन कर लेती हैं। प्यार में अक्सर ये धोखे खाती हैं। स्वभाव से ये बहुत शर्मीली होती हैं। इनका जीवन बहुत शांति से बीतता है।
छोटे बाल

छोटे बालों वाली महिलाएं बहुत मेहनती होती हैं। प्रबल अनुशासन में रहना इनकी आदत होती है। प्यार और नफरत इनके भीतर बराबर विद्यमान रहते हैं। इनका व्यक्तित्व कई बार दोहरा नजर आता है। पैसा खर्च भी करती हैं। पर कई बार बिल्कुल नहीं भी करतीं। ये धोखेबाज नहीं होती। कई बार इनकी सपाट बयानी इनको घमंडी का ताज भी पहना देती है। ये थोडी स्वार्थी होती हैं। ये अति महत्वाकांक्षी भी होती हैं। ये अपने हित के लिए ज्यादा ही व्याकुल रहती हैं। महफिल इन्हें बहुत पसंद आती है, पर मित्रों के मामले में ये थो़डी सलेक्टिव होती है।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer