1 of 1 parts

इस वेडिंग सीजन अपनी पुरानी कुर्तियों को दें नया अवतार पैंट और प्लाजो के इन यूनिक डिजाइन्स के साथ

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 May, 2026

इस वेडिंग सीजन अपनी पुरानी कुर्तियों को दें नया अवतार पैंट और प्लाजो के इन यूनिक डिजाइन्स के साथ
भारतीय फैशन बाजार में इन दिनों बॉटम वियर यानी पैंट और प्लाजो के साथ नए प्रयोग करने का चलन तेजी से बढ़ा है। अब वह समय लद गया जब केवल भारी दुपट्टे या गले के डिजाइन से सूट की खूबसूरती तय होती थी। आज के समय में फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आपके सूट का असली ग्रेस उसके बॉटम डिजाइन से आता है। यदि आप भी अपने पुराने सूट को नया रूप देना चाहती हैं या नए कपड़े सिलवाने वाली हैं तो पैंट की मोहरी पर किए गए ये बदलाव आपको भीड़ से अलग दिखाएंगे।
पैंट और प्लाजो के कुछ हटके और नए डिजाइन्स
 
ऑर्गेंजा फैब्रिक पैचवर्क
आजकल पैंट की मोहरी पर नीचे के दो-तीन इंच में ट्रांसपेरेंट ऑर्गेंजा कपड़ा जोड़ने का बहुत ट्रेंड है। इस पर आप बारीक पिनटेक्स या धागे की कढ़ाई करवा सकती हैं जो सूट को बेहद प्रीमियम लुक देता है।
 
जिग-जैग गोटा पट्टी वर्क
 अगर आप राजस्थानी टच चाहती हैं, तो पैंट के निचले हिस्से पर आड़ी-तिरछी गोटा पट्टी की तीन-चार लाइनें लगवाएं। यह सिंपल कॉटन पैंट को भी पार्टी वियर बना देता है।
 
पिनटेक्स और पर्ल डिजाइन
 पैंट के कपड़े में ही बारीक सिलाइयां पिनटेक्स डालकर उनके बीच में छोटे सफेद मोती टांकने से एक बहुत ही एलिगेंट और सोबर लुक मिलता है। यह ऑफिस वियर के लिए बेहतरीन है।

एसिमेट्रिकल कट मोहरी
सीधा कट रखने के बजाय मोहरी को आगे से छोटा और पीछे से थोड़ा बड़ा रखें। यह हाई-लो स्टाइल पैंट्स हील्स के साथ पहनने पर बहुत स्मार्ट लगती हैं।
 
टैसल और पों-पों डिटेलिंग
यंग और कूल लुक के लिए प्लाजो की मोहरी के किनारे पर छोटे-छोटे टैसल्स या रंगीन पों-पों लगवाए जा सकते हैं। यह कॉलेज या कैजुअल आउटिंग के लिए परफेक्ट है।
 
प्लेट्स और फ्रिल स्टाइल
प्लाजो के नीचे अगर उसी कपड़े की बारीक प्लेट्स बनाकर फ्रिल की तरह जोड़ी जाए तो यह शरारा जैसा लुक देता है। इसे लॉन्ग कुर्ती के साथ पहनना बहुत फबता है।
 
फेब्रिक बो  डिजाइन
 पैंट के साइड स्लिट पर कपड़े से बना छोटा सा बो लगाने से ड्रेस में एक फेमिनिन और मॉडर्न टच जुड़ जाता है।

हमेशा ध्यान रखें कि अगर आपकी कुर्ती बहुत ज्यादा भारी या प्रिंटेड है तो पैंट का डिजाइन थोड़ा सिंपल रखें। वहीं अगर कुर्ती बिल्कुल प्लेन है तो आप पैंट की मोहरी पर कट वर्क लेस और मोतियों का जमकर इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि आपका लोअर हिस्सा हाईलाइट हो सके।
हेमलता शर्मा जयपुर

#गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में


old kurtis,wedding season, unique pant designs , unique palazzo designs

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0