1 of 1 parts

एलोवेरा बालों को झड़ने से रोकता है और बनाता है मजबूत, चमकदार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Jun, 2019

एलोवेरा बालों को झड़ने से रोकता है और बनाता है मजबूत, चमकदार
एलोवेरा एक चमत्‍कारी पौधा है, जिसमें कई प्रकार पोषण होते हैं। जो आपके बालों को चमकदार, सुंदर और मजबूत बना सकते हैं। एलोवेरा में प्रचुर मात्रा में ए, बी, सी और ई होता है, जो आपके बालों की जड़ों में जमा हुई मृत कोशिकाओं को हटाने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है।
इसके अलावा, एलोवेरा में प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम होते हैं, जो जड़ों पर मृत त्वचा कोशिकाओं की मरम्मत करते हैं और आपके बालों को चिकना और चमकदार बना देते हैं। यह हेयर मास्क बालों को झड़ने से रोकता है और आपके बालों को मजबूत, चमकदार बनाता है।

इस हेयर मास्क को बनाने के लिए दो केले और दो एलोवेरा के पत्ते लें। इसके बाद एलोवेरा के पत्तों से उसका जेल निकाल लें और उसे केले के साथ अच्छे से तब तक मैश करें जब तक एक गाढ़ा पेस्ट ना बन जाए।


पेस्ट को हेयर ब्रश की सहायता से अपने बालों में लगाएं। सुनिश्चित करें कि मिश्रण आपकी जड़ों में अच्छी तरह लग जाए। इसे 15 घंटे तक ऐसे ही रहने दें और फिर अपने बालों को नार्मल पानी से धोएं।

#घरेलू उपाय से रखें पेट साफ


aloe vera and bananas,hair masks,hair,shiny,lifestyle news

Mixed Bag

News

गुल्लक 5 में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर
गुल्लक 5 में अनंत वी. जोशी की एंट्री, अन्नू मिश्रा के किरदार में आएंगे नजर

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0