बेजान और रूखे बालों से पाएं छुटकारा, केवल 15 मिनट का यह घरेलू नुस्खा बदल देगा आपके बालों का लुक
By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Apr, 2026
गर्मियों की दस्तक के साथ ही तेज धूप और बढ़ता प्रदूषण हमारे बालों की प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं। अक्सर पसीने और धूल के कारण बाल इतने ज्यादा रूखे हो जाते हैं कि वे बेजान और झाड़ू जैसे दिखने लगते हैं। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं और महंगे पार्लर ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो इन नुस्खो को अपनाये। विशेषज्ञों का मानना है कि केवल 15 मिनट का सही देखभाल रूटीन आपके बालों को फिर से जीवित कर सकता है।
प्रोटीन युक्त हेयर मास्क का कमाल: बालों की चमक वापस लाने का सबसे असरदार तरीका अंडा और दही का मिश्रण है। एक कटोरे में एक अंडा लें और उसमें दो बड़े चम्मच ताजा दही मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें। इस पेस्ट को अपने बालों की लंबाई और जड़ों पर समान रूप से लगाएं। 15 मिनट तक इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से बालों को साफ कर लें। जहां अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों की संरचना को सुधारता है वहीं दही एक बेहतरीन कंडीशनर के रूप में काम करता है जो बालों को रेशमी और मुलायम बनाता है।
नारियल तेल से मिलेगा गहरा पोषण: अगर आपके बाल अत्यधिक ड्राई और डैमेज हो चुके हैं तो गुनगुने नारियल तेल की मालिश सबसे पुराना और विश्वसनीय उपाय है। थोड़े से नारियल तेल को हल्का गर्म करें और उंगलियों के पोरों से धीरे-धीरे स्कैल्प पर मसाज करें। 15 मिनट की यह मालिश न केवल रक्त संचार बढ़ाती है बल्कि बालों की जड़ों तक नमी पहुंचाती है। इसे धोने के बाद आप पाएंगे कि आपके बाल पहले से कहीं अधिक चमकदार और सुलझे हुए नजर आ रहे हैं।
सावधानी और बेहतर परिणाम के उपाय: इन घरेलू उपायों का लाभ तभी मिलता है जब आप कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखें। सप्ताह में दो बार से ज्यादा इन नुस्खों का प्रयोग न करें क्योंकि अति किसी भी चीज की बुरी होती है। इसके अलावा धूप में निकलते समय बालों को स्कार्फ से ढकने की कोशिश करें ताकि बाहरी प्रदूषण का असर कम हो। किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले अपनी त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें ताकि किसी भी तरह की एलर्जी से बचा जा सके। इन छोटे बदलावों और घरेलू उपचारों से आप इस गर्मी में भी अपने बालों की सुंदरता बरकरार रख सकते हैं।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज