1 of 1 parts

साधारण सी व्हाइट शर्ट से पाएं 5 मिनट में सेलिब्रिटी जैसा लुक ऑफिस से नाइट पार्टी तक हर कोई कहेगा वाह

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Sep, 2026

साधारण सी व्हाइट शर्ट से पाएं 5 मिनट में सेलिब्रिटी जैसा लुक ऑफिस से नाइट पार्टी तक हर कोई कहेगा वाह
​सफेद शर्ट सिर्फ पुरुषों की अलमारी का एक साधारण कपड़ा नहीं है बल्कि यह पुरुष फैशन का एक ऐसा पावरफुल कैनवास है जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता। चाहे बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का रेड कार्पेट लुक हो या फिर बिजनेसमैन का कॉर्पोरेट स्टाइल सही तरीके से पहनी गई व्हाइट शर्ट हर किसी का ध्यान आपकी तरफ खींच लेती है। अगर आप भी एक ही सफेद शर्ट को अलग-अलग मौकों पर स्टाइल करके अपना चार्म बढ़ाना चाहते हैं तो ये मॉडर्न और ट्रेंडी टिप्स आपके बहुत काम आएंगे।


​स्मार्ट कैजुअल वाइब्स: सफेद शर्ट और ब्लूब्लैक जींस

​अगर आप दोस्तों के साथ आउटिंग कैजुअल डेट या वीकेंड हैंगआउट पर जा रहे हैं तो व्हाइट शर्ट के साथ डार्क ब्लू या ब्लैक डिनिम जींस पहनें। इसे और ट्रेंडी बनाने के लिए शर्ट की स्लीव्स को कोहनी तक रोल-अप करें, बटन को एक-दो नीचे खुला छोड़ें और साथ में व्हाइट स्नीकर्स व लेदर स्ट्रैप वॉच पेयर करें।

​रॉयल एंड पावरफुल: नेवी ब्लेजर व ग्रे ट्राउजर


​बिजनेस मीटिंग या किसी फॉर्मल इवेंट में अपना रुतबा दिखाने के लिए सफेद शर्ट के साथ नेवी ब्लू ब्लेजर या ग्रे ट्राउजर का कॉम्बिनेशन बेस्ट माना जाता है। इसके साथ आप ब्राउन लेदर बेल्ट और ऑक्सफोर्ड शूज़ पहनकर एक बेहद एलिगेंट और शार्प पर्सनालिटी हासिल कर सकते हैं।


पार्टी रेडी लुक: क्लासिक ब्लैक सूट


​जब बात किसी शादी या नाइट पार्टी की हो, तो सफेद शर्ट के साथ ब्लैक टक्सीडो या फिटेड ब्लैक सूट से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इसके साथ ब्लैक टाई या बो-टाई और शाइनी फॉर्मल शूज़ आपको एक रॉयल और सेलिब्रिटी जैसा लुक देते हैं।


​समर-इजी स्टाइल: खाकी चिनोज और लोफर्स


​अगर आप थोड़ा रिलैक्स लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो व्हाइट शर्ट को खाकी या बेज  चिनोज के साथ इन करके पहनें। इसके साथ स्वैड लेदर लोफर्स और स्टाइलिश सनग्लासेस जोड़कर आप एक परफेक्ट समर लुक तैयार कर सकते हैं।


​ट्रेंडी स्टाइल टिप 


​व्हाइट शर्ट का लुक पूरी तरह से उसकी फिटिंग और आपकी ग्रूमिंग पर निर्भर करता है। ध्यान रखें कि शर्ट न ज्यादा ढीली हो और न ज्यादा टाइट। एक्सेसरीज़ के तौर पर एक मिनिमल सिल्वर चेन, क्लासी घड़ी और एक अच्छी सुगंध  आपके इस सिंपल लुक में चार चांद लगा देगी।


हेमलता शर्मा जयपुर

#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


white shirt styling for men, white shirt outfit ideas for men, how to style a white shirt, men’s white shirt fashion

Mixed Bag

News

अरामको चाइना चैंपियनशिप: प्रणवी ने ईवन-पार स्कोर किया; स्पेन की गैल्मेस और इंग्लैंड की हीथ संयुक्त रूप से आगे
अरामको चाइना चैंपियनशिप: प्रणवी ने ईवन-पार स्कोर किया; स्पेन की गैल्मेस और इंग्लैंड की हीथ संयुक्त रूप से आगे

Ifairer