कॉलेज गर्ल्स के बीच बढ़ा फ्यूजन वियर का क्रेज: इस सीजन डेनिम के साथ ट्राई करें ये ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न कुर्ती टॉप्स
By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 July, 2026
रोज सुबह कॉलेज के लिए कपड़ों का सही चुनाव करना हमेशा एक बड़ा टास्क होता है। हर लड़की चाहती है कि उसका स्टाइल यूनिक हो और आउटफिट पूरे दिन आरामदायक भी रहे। अगर आप भी अपने वॉर्डरोब को नया मेकओवर देना चाहती हैं तो इंडो-वेस्टर्न कुर्ती टॉप्स आपके लिए सही चॉइस हैं। आजकल वाइड-लेग डेनिम स्ट्रेट-फिट जींस और पलाजो के साथ इन्हें पेयर करने का चलन काफी बढ़ गया है। क्लास हो कैफे डेट या फ्रेंड्स मीट-अप ये आपको हर जगह कूल लुक देंगे।
अपने हर दिन के स्टाइल को खास बनाने के लिए आप इन ऑप्शंस को आजमा सकती हैं
पिंक रैप डिजाइन टॉप: बेल स्लीव्स वाला यह गुलाबी टॉप आपको एक बेहद फेमिनिन और मॉडर्न वाइब देता है जिसे क्लासिक ब्लू जींस और सिल्वर झुमकों के साथ कैरी करना सबसे बेस्ट है।
फ्लेयर्ड स्लीव्स बेबी ब्लू टॉप: हल्के नीले रंग का यह फ्लोई टॉप गर्मियों के लिए बिल्कुल सही है। इसे सफेद पलाजो या फ्लेयर्ड ट्राउजर के साथ पहनकर बहुत ही फ्रेश और सोबर लुक मिलता है।
टैसल डिटेलिंग ब्लैक टॉप: ब्लैक कलर कभी भी पुराना नहीं होता। इस प्रिंटेड टॉप के नीचे दी गई टैसल डिजाइन इसे ट्रेडिशनल टच देती है जिसे आप ऑफ-व्हाइट बॉटम्स के साथ मैच कर सकती हैं।
असिमेट्रिकल ब्राउन टॉप: कट-आउट नेकलाइन और असिमेट्रिकल हेमलाइन वाला यह टॉप काफी यूनिक है जो कॉलेज फेस्ट या दोस्तों के साथ वीकेंड आउटिंग पर बेहद अट्रैक्टिव लुक देगा।
फ्लोरल इंडो-वेस्टर्न कुर्ती: एवरग्रीन फ्लोरल प्रिंट की यह शॉर्ट कुर्ती लाइट शेड की वाइड-लेग जींस के साथ बहुत खूबसूरत लगती है। बड़े ऑक्सिडाइज्ड ईयररिंग्स के साथ इसका कॉम्बिनेशन शानदार बैठता है।
पेस्टल पिंक कॉर्सेट स्टाइल: बैक लेस-अप डिजाइन वाला यह टॉप आज की जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इसे सिंपल हाई-वेस्ट जींस के साथ पहनकर आप बोल्ड स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं।
एलिगेंट ऑफ-व्हाइट कुर्ती: रोज के कॉलेज रूटीन के लिए ऑफ-व्हाइट और ग्रे प्रिंट वाली यह रैप कुर्ती बेहतरीन विकल्प है, जो सादगी और शालीनता का बहुत ही खूबसूरत कॉम्बिनेशन है।
ब्राइट मैजेंटा कुर्ती टॉप: वाइब्रेंट कलर लवर्स के लिए व्हाइट टैसल वर्क वाला यह मैजेंटा टॉप एकदम परफेक्ट है। इसे आप कॉलेज की फ्रेशर्स पार्टी या किसी खास फंक्शन के लिए चुन सकती हैं।
क्रीम फ्लोरल रैप टॉप: क्रीम बेस पर बने खूबसूरत फूलों के प्रिंट वाला यह टॉप पहनने पर बेहद रिफ्रेशिंग लगता है। इसे अपनी पसंदीदा जींस और स्लिंग बैग के साथ मैच करें।
स्टाइल गाइड: अपने लुक को ऐसे दें फाइनल टच
इन आउटफिट्स के साथ कोल्हापुरी चप्पल, मोजरी या फिर सदाबहार सफेद स्नीकर्स पहनें।लुक को निखारने के लिए कानों में छोटे हूप्स या ट्रेंडी ऑक्सिडाइज्ड झुमके कैरी करे ।हैवी मेकअप से बचें। न्यूड लिपस्टिक, हल्का काजल और खुले बाल आपके लुक को नेचुरल रखेंगे।क्षअपनी बुक्स और जरूरी सामान रखने के लिए एक स्टाइलिश टोट बैग या स्लिंग बैग साथ रखना न भूलें।
हेमलता शर्मा जयपुर
#क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज