Fashion : भूल जाइए टाइट डेनिम इस समर सीजन ट्राई करें ये 7 ब्रीदेबल पैंट्स और स्कर्ट्स मिलेगा सेलिब्रिटी लुक
By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Jun, 2026
गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी टेंशन होती है आज क्या पहनें। इस तपती धूप और उमस में टाइट हैवी डेनिम यानी जींस पहनना किसी सजा से कम नहीं लगता। पसीना और स्किन रैशेज की वजह से जींस में दिनभर कम्फर्टेबल रहना नामुमकिन हो जाता है।
लेकिन फिक्र करने की कोई बात नहीं है।
स्टाइल से समझौता किए बिना कूल और रिलैक्स्ड दिखने के लिए जींस के अलावा भी कई बेहतरीन ऑप्शन्स मौजूद हैं। इस समर सीजन में अपनी अलमारी में शामिल करें ये 7 कूल ट्राउजर्स पैंट्स और स्कर्ट्स जो आपको देंगे सेलिब्रिटी जैसा क्लासी लुक और रखेंगे दिनभर एकदम फ्रेश।
लिनेन पैंट्स क्लासिक और ब्रीदेबल: गर्मियों के लिए लिनेन से बेहतर कोई फैब्रिक नहीं हो सकता। यह बेहद हल्का होता है और हवा को आसानी से पास होने देता है। पेस्टल कलर्स जैसे बेज ऑफ व्हाइट या स्काई ब्लू की लिनेन पैंट्स को एक बेसिक क्रॉप टॉप या टैंक टॉप के साथ पेयर करें। यह आपको एक परफेक्ट समर वाइब देगा।
पलाज़ो पैंट्स कंफर्ट और स्टाइल का कॉम्बो: फ्लेयर्ड और लूज फिटिंग पलाज़ो पैंट्स समर वॉर्डरोब की जान हैं। ये न सिर्फ पहनने में बेहद हल्के होते हैं बल्कि आपको एक एथनिक और फ्यूजन लुक भी देते हैं। कॉटन या रेयॉन फैब्रिक के चिकनकारी पलाज़ो को शॉर्ट कुर्ती या टी शर्ट के साथ स्टाइल करें।
मैक्सी स्कर्ट्स फ्लोई और फेमिनिन लुक: अगर आप पैंट्स पहनकर बोर हो चुकी हैं तो मैक्सी स्कर्ट्स बेस्ट चॉइस हैं। फ्लोरल प्रिंट्स या सॉलिड कलर्स की लॉन्ग स्कर्ट्स गर्मियों में बेहद खूबसूरत लगती हैं। एक वाइब्रेंट फ्लोरल मैक्सी स्कर्ट के साथ प्लेन व्हाइट टी शर्ट टक इन करें और साथ में बोहो ज्वेलरी कैरी करें।
कॉटन चिनोज ऑफिस और कैजुअल दोनों के लिए बेस्ट: अगर आपको फॉर्मल या सेमी फॉर्मल लुक चाहिए तो जींस की जगह चिनोज ट्राई करें। ये लाइटवेट कॉटन से बनती हैं जिससे स्किन खुलकर सांस ले पाती है। न्यूट्रल टोन की चिनोज को एक फॉर्मल शर्ट या कैजुअल लिनन शर्ट के साथ पहनें।
जॉगर्स और कार्गो पैंट्स कूल स्ट्रीट स्टाइल: अगर आप स्पोर्टी और थोड़ा सा कूल कूल टॉमबॉयिश लुक चाहती हैं तो लाइटवेट फैब्रिक वाले जॉगर्स या कार्गो पैंट्स चुनें। इनमें मिलने वाली पॉकेट्स इसे स्टाइलिश के साथ साथ प्रैक्टिकल भी बनाती हैं। इसे एक ट्रेंडी क्रॉप टॉप और स्नीकर्स के साथ पहनकर आप समर रेडी कूल लुक पा सकती हैं।
मिडी स्कर्ट्स एलीगेंट और शीक: घुटनों से थोड़ी नीचे तक की मिडी स्कर्ट्स इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। खासकर साटन या कॉटन ब्लेंड में ए लाइन और प्लीटेड मिडी स्कर्ट्स बहुत क्लासी लगती हैं। एक प्लीटेड मिडी स्कर्ट को फिटेड टॉप और ट्रेंडी फ्लैट्स के साथ पहनें यह डेट नाइट या दोस्तों के साथ ब्रंच के लिए बेस्ट है।
वाइड लेग ट्राउजर्स बॉस लेडी वाइब्स: आजकल हाई वेस्टेड वाइड लेग पैंट्स फैशन इन्फ्लुएंसर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। ये पैरों से चिपकी नहीं रहतीं जिससे पसीने की टेंशन नहीं होती और यह आपके लुक को काफी मस्कुलर और लंबा दिखाती हैं। इसे एक बॉडीसूट या फिटेड शर्ट के साथ पेयर करें और कमाल का लुक पाएं।
फैशन गुरु मंत्रछ गर्मियों में फैब्रिक का चुनाव सबसे जरूरी है। डेनिम को कुछ महीनों के लिए वॉर्डरोब के पीछे रख दें और कॉटन लिनेन रेयॉन और खादी जैसे नेचुरल फैब्रिक्स को अपनाएं। चटकीले रंगों की जगह पेस्टल और लाइट कलर्स पहनें जो सूरज की रोशनी को कम एब्जॉर्ब करते हैं और आपको कूल रखते हैं।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय