1 of 5 parts

पटाखों की बाजार में बढी डिमांड

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 Oct, 2017

पटाखों की बाजार में बढी डिमांड
पटाखों की बाजार में बढी डिमांड
दीवाली आते ही चारों ओर खुशी और हुडदंग का माहौल बन जाता है। हर गली-कूचे, गांव, शहर, सभी जगह दीवाली का रंग चढ जाता है, लेकिन रोशनी का त्यौहार दीपावली आज पटाखों का त्यौहार बन चुका है। बाजार में इस बार कम आवाज के पटाखों की ज्यादा डिमांड है। इस बार दिवाली पर रात के समय आसमान में रंग- बिरंगी तितली दिखाई देंगी। बाजार में एक ऐसा पटाखा आया है कि जिसे जलाने पर रंग-बिरंगी तितली बनेंगी और हल्की आवाज भी होगी। मार्केट में बच्चों के लिए स्मोकलैस पटाखे भी हैं, जो स्वास्थ्य व पलूशन पर कोई असर नहीं डालेंगे। जो लोग पटाखे जलाने से ऐतराज करते हैं, उनके लिए मार्केट में एक बोतल है। बोतल खोलने पर तेज आवाज होगी और उसके अंदर से रंगबिरंगे कागज के टुकडे आवाज के साथ बिखर जाएंगे। जी हां, इस बार दीपावली पर शहर में ऐसे ही अजीबोगरीब पटाखे छाए हैं। कुछ की तो बाजार में इतनी डिमांड है कि उनके शॉर्ट पडने की आशंका के चलते ज्यादा संख्या में मंगाने की तैयारी की गई है। इस साल पिछले साल के मुकाबले पटाखों के दामों में कम से कम 40 प्रतिशत की बढोतरी हुई है।

#Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !


पटाखों की बाजार में बढी डिमांड  Next
Diwali special increasing market demand of crackers, crackers, special crackers for children, Diwali festival,

Mixed Bag

News

दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल
दुनिया भर के मंचों की यादों को संजोने के लिए ऑल हार्ट्स टूर का लाइव एल्बम : श्रेया घोषाल

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0