खुल गया श्रेया की सुरीली आवाज का राज, मिलिए उस गुरु से जिसने तराशा सुरों की मल्लिका को
By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Mar, 2026

बॉलीवुड डेस्क। मुंबईसंगीत जगत में कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो दिलों में हमेशा के लिए घर कर लेती हैं। ऐसी मधुर आवाज में गायिका श्रेया घोषाल का नाम शामिल है। श्रेया की इस आवाज के पीछे एक ऐसे गुरु का बड़ा हाथ है, जिन्हें ज्यादा लोग नहीं जानते मगर श्रेया के लिए वे बहुत खास हैं।
दरअसल, श्रेया इन दिनों इंडियन आइडल में बतौर जज नजर आ रही हैं। आने वाला एपिसोड और भी ज्यादा खास होगा, जिसमें श्रेया के पहले गुरु महेश चंद्र शर्मा शिरकत करेंगे। इस एपिसोड में मशहूर कंपोजर प्यारेलाल शर्मा भी नजर आएंगे। वहीं, शो में मोहम्मद रफी और मुकेश जैसे महान गायकों के क्लासिक गानों का जश्न मनाया जाएगा।एपिसोड में शो के होस्ट आदित्य नारायण श्रेया का पुराना पत्र पढ़ते हैं, जो गायिका ने अपने गुरु के लिए बचपन में लिखा था।
श्रेया ने लिखा था, नमस्ते, आशा है आप सब ठीक होंगे। यहां मेरी शास्त्रीय शिक्षा अभी शुरू नहीं हुई। पापा अच्छे गुरु से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं कुछ दिनों के लिए कल्याणजी अंकल के पास सीखने जा रही थी लेकिन पीलिया होने की वजह से डेढ़ महीने नहीं जा पाई। मैं रोज आपके सिखाए रागों का रियाज करती हूं। आपको भक्ति-पूर्ण प्रणाम। आपके आशीर्वाद की आकांक्षी, श्रेया घोषाल।
यह सुनकर श्रेया कहती हैं, यह पत्र मैंने सालों पहले अपने गुरुजी को लिखा था। तभी स्टेज के पीछे से गायिका के गुरु महेश चंद्र शर्मा आते हैं और बोलते हैं, उस समय मैं इस पत्र का जवाब नहीं दे पाया था लेकिन आज देना चाहता हूं। लोग आमतौर पर शिष्य को गुरु के नाम से जानते हैं, लेकिन मुझे गर्व है कि लोग मुझे श्रेया के गुरु के नाम से पहचानते हैं।
यह सुनकर श्रेया भावुक हो गईं और स्टेज पर आकर अपने गुरु के पैर छूने लगीं। इसके बाद श्रेया संगीत के शुरुआती सफर के बारे में बताती हैं।
उन्होंने बताया, राजस्थान में बहुत गर्मी होती थी। गुरुजी के घर जाने के लिए दो-तीन घंटे की बस यात्रा करनी पड़ती थी। रास्ते में जंगल भी आता था। बस स्टेशन से मोड़ लेकर घर पहुंचते थे। घर दिखते ही उन्हें लगता था कि यह कोई मंदिर है।
इसके बाद महेश चंद्र शर्मा ने श्रेया को एक अनमोल तोहफा दिया। दरअसल, उन्होंने गायिका को एक डायरी दी, जिसमें उन्होंने अपनी सारी कक्षाओं, बंदिशों और कंपोजिशन सालों से लिखकर रखे थे।
डायरी देते हुए उन्होंने कहा, यह मेरी जिंदगी की सारी कमाई है। शुरुआत से लेकर आखिरी क्लास तक की मेरी बंदिशें यहां हैं। मैं यह तुम्हारे लिए लाया हूं। श्रेया ने डायरी लेते हुए आंसुओं के साथ गुरुजी का आशीर्वाद लिया। फिर उनके गुरुजी ने फिल्म देवदास का गाना बैरी पिया गाने की रिक्वेस्ट की। गुरुजी की इच्छा मानते हुए श्रेया ने बहुत सुंदर अंदाज में यह गाना गाया।
तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय
गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव
पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं