1 of 1 parts

करियर का चुनाव रूचि के अनुसार ही करें

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 Mar, 2013

करियर का चुनाव रूचि के अनुसार ही करें
आज करियर के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन दृष्टिगोचर हो रहे हैं। ब्यूटी, फैशन , तकनीकी कला, हैल्थ, डिजाइनिंग इत्यादि ऎसे अनेक क्षेत्र हैं जिसमें यंगस्टर्स को अपनी सामध्र्य, क्षमता एवं योग्यता का अधिकाधिक प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स की सोच में काफी चैनज आ गया है, अब वे अपने सपनों को बच्चों पर थोपना नहीं चाहते, वे बच्चों की रूचि, क्षमता एवं सामध्र्य के हिसाब से करियर की राह चुनने में खुद मदद करते हैं और यह भी जानने का प्रयास करते हैं कि बच्चो का रूझान किस ओर है।

पहले बच्चो के विचारों के बारे में जाने
माता-पिता पहले बच्चों के साथ टाइम बिताएं और उन से जाने की वह बडे हो कर क्या बना चाहते हैं। बच्चो को ज्यादा दिमाग कि चीज में लगता है। यह भी जानने। बच्चो का दिमाग टैक्निकल है, तो कुछ ऎसे खिलौने लाएं, जिससे वह स्वंम एसेम्बल करके कुछ न्यू बनाए जैस बाजार में आजकल ऎसे खूब सारे ब्लॉक गेम, इंजीनियरिंग किट आदि मिलते हैं। जिनसे उनका दिमाग तेज होता है और साथ उनकी रूचि का भी पता लगया जा सकता है।

बच्चों को शाबाशी दें एक बात हमेशा ध्यान रखिए कि बच्चों का कोमल स्वभाव की वजह से उन पर हर बात हर चीज को बहुत जल्दी असर होता है। इसलिए यह भी हो सकता है कि अगर आपने उनके काम की तारीफ नहीं कि तो वे उसे करना ही छोड दें। इसलिए उनकी हर क्रिएटिविटी पर शाबाशी देना ना भूलें।
अगर आपके बच्चो ने कोई स्केच या फिर ड्रॉइंग बनाई है और उत्साह के साथ आपको दिखाने आया है। ऎसे में वह अच्छी नहीं हो, तो भी आप उसकी सराहना जरूर करें और साथ-साथ कुछ उपाय भी दे डालें।

पढने का शौक है
तो अगर बच्चो को पढने का शौक है, तो आप रोचक और नौलीज वाली किताबें लाकर दें। इससे उसकी अंदर की सोच और उभर कर सामने आएगी।

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer