1 of 1 parts

बच्चों की उबाऊ और जिद्दी आदतें ही उनके विकास का आधार बाल रोग विशेषज्ञों का नया खुलासा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Aug, 2026

बच्चों की उबाऊ और जिद्दी आदतें ही उनके विकास का आधार बाल रोग विशेषज्ञों का नया खुलासा
​छोटा बच्चा जब घर में होता है तो उसकी हर गतिविधि पर सभी का ध्यान जाता है लेकिन एक से तीन साल की उम्र में बच्चे कई ऐसी हरकतें करने लगते हैं जो माता-पिता को परेशान कर देती हैं। बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि टॉडलर यानी छोटे बच्चों की जिद्दी और उबाऊ समझी जाने वाली आदतें दरअसल उनके दिमागी और शारीरिक विकास का बहुत ही स्वाभाविक और जरूरी हिस्सा होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों के इस व्यवहार को सही तरीके से समझना बेहद जरूरी है। 


​हर बात पर नहीं कहना स्वतंत्रता की शुरुआत

जब बच्चा हर बात के जवाब में नहीं कहने लगता है तो माता-पिता को लगता है कि वह जिद्दी हो रहा है लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि यह बच्चे की अपनी अलग पहचान बनाने की प्रक्रिया है। इस उम्र में बच्चे अपनी पसंद और नापसंद को समझने लगते हैं और नहीं कहना उनके अपने फैसले जताने का एक तरीका होता है। 


​खाना फेंकना और कारण परिणाम को समझना


छोटे बच्चों का खाना फेंकना भले ही घर में गंदगी फैलाता हो। लेकिन यह भी उनके सीखने का एक जरिया है इस क्रिया से वे कारण और परिणाम के रिश्ते को समझते हैं कि किसी चीज को गिराने पर क्या होता है। इसके अलावा यह इस बात का भी संकेत होता है कि बच्चे का पेट भर चुका है। 


​बिना बात रोना और भावना पर नियंत्रण


छोटी-छोटी बातों पर रोना या गुस्सा होना इस उम्र में बहुत सामान्य है। विशेषज्ञों के अनुसार टॉडलर के दिमाग का वह हिस्सा अभी पूरी तरह विकसित नहीं होता है जो भावनाओं को नियंत्रित करता है । इसलिए उनके लिए मामूली बात भी बहुत बड़ी हो सकती है। 


​दोहराव और सुरक्षा का अहसास


एक ही कहानी बार-बार सुनना या एक ही खेल रोज खेलना बड़ों के लिए उबाऊ हो सकता है। लेकिन यह दोहराव बच्चों को सुरक्षा और सहजता का अहसास कराता है इससे उनकी सीखने की क्षमता मजबूत होती है। 


​अपनी चीजें न बांटना


टॉडलर स्वाभाविक रूप से खुद पर केंद्रित होते हैं। चीजों को दूसरों के साथ शेयर करने की समझ तीन से चार साल की उम्र के बाद ही विकसित होती है। इसलिए शुरुआती सालों में बच्चों से चीजें शेयर करने की जिद नहीं करनी चाहिए। 


​डॉक्टरों की सलाह है कि बच्चों की इन आदतों को गलत व्यवहार मानने के बजाय उनकी उम्र और विकास के हिसाब से समझें और धैर्य के साथ उन्हें सही दिशा दिखाएं। 


हेमलता शर्मा जयपुर

#जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें


toddler behavior, toddler habits, child development, child development stages, toddler development, parenting tips, parenting advice

Mixed Bag

News

डीएमके सांसद कनिमोझी और भाजपा ने कीर्तना का किया समर्थन, महिलाओं पर व्यक्तिगत हमलों की निंदा की
डीएमके सांसद कनिमोझी और भाजपा ने कीर्तना का किया समर्थन, महिलाओं पर व्यक्तिगत हमलों की निंदा की

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0