Beauty Tips : ब्यूटी ट्रेंड या बालों से दुश्मनी जरूरत से ज्यादा ब्लीच कराने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर
By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 May, 2026
आजकल सेलिब्रिटीज को देखकर बालों को ब्लॉन्ड ऐश ग्रे या प्लैटिनम लुक देने का क्रेज युवाओं में बहुत बढ़ गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह केमिकल आपके बालों के साथ कितनी बेरहमी से पेश आता है। हेयर एक्सपर्ट्स के अनुसार बिना सोचे समझे बार बार ब्लीच कराने से बाल समय से पहले ही बूढ़े और बेजान हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ये 6 चीजें हो रही हैं तो समझ जाएं कि आपके बाल अब खतरे में हैं।
इन 6 बड़े संकेतों से पहचानें बालों का डैमेजः बालों का झाड़ू बन जानाः ब्लीच बालों की बाहरी सुरक्षात्मक परत क्यूटिकल्स को उड़ा देता है जिससे बालों की नमी खत्म हो जाती है और वे रेशमी होने के बजाय कड़क झाड़ू जैसे लगने लगते हैं।
गुच्छों में बालों का टूटनाः रोजाना कुछ बालों का गिरना नॉर्मल है लेकिन अगर कंघी करते ही बालों के पूरे के पूरे गुच्छे हाथ में आने लगें तो समझ जाएं कि ब्लीच ने बालों को अंदर से खोखला कर दिया है।
बालों का च्युइंग गम जैसा खिंचनाः जब डैमेज बहुत गंभीर होता है तो ब्लीच बालों के मुख्य प्रोटीन को पिघला देता है। इससे गीले होने पर बाल अजीब तरह से पिलपिले या रबड़ की तरह खिंचने लगते हैं।
नेचुरल चमक का गायब होनाः क्यूटिकल्स के डैमेज होने से बालों का टेक्सचर इतना रफ हो जाता है कि उनकी स्वाभाविक चमक पूरी तरह खत्म हो जाती है और बाल बिल्कुल मैट और बेजान दिखते हैं।
हेयरस्टाइल का फ्लॉप होनाः डैमेज्ड बाल इतने कमजोर हो जाते हैं कि वे किसी भी स्टाइलिंग प्रोडक्ट को सोख नहीं पाते। नतीजा यह होता है कि आपका कोई भी हेयरस्टाइल या कर्ल्स 5 मिनट भी नहीं टिक पाता।
कलर का पहली ही धुलाई में बह जानाः ब्लीचिंग से बाल अंदर से खोखले हो जाते हैं जिससे वे रंग को पकड़कर नहीं रख पाते। यही वजह है कि सिर्फ एक या दो वॉश में ही आपका महंगा हेयर कलर निकल जाता है।
खराब हो चुके बालों को बचाने के 4 आसान उपायः डीप कंडीशनिंगः साधारण कंडीशनर की जगह ब्लीच्ड बालों के लिए बने खास डीप कंडीशनिंग मास्क का इस्तेमाल करें जो बालों को अंदर से रिपेयर कर सकें।
हीटिंग टूल्स से दूरीः स्ट्रेटनर या ड्रायर जैसी गर्म मशीनों का इस्तेमाल बंद कर दें। अगर बहुत जरूरी हो तो बिना हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाए बालों को बिल्कुल न छुएं।
हेयर सनस्क्रीनः तेज धूप बालों को और ज्यादा झुलसा देती है इसलिए घर से बाहर निकलने से पहले बालों पर लाइटवेट हेयर सनस्क्रीन या सीरम जरूर लगाएं।
लिव इन कंडीशनरः गीले बालों में जबरदस्ती कंघी न रगड़ें। बालों को धोने के बाद लिव इन कंडीशनर लगाएं और चौड़े दांतों वाली कंघी से बेहद हल्के हाथों से सुलझाएं।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स