1 of 1 parts

रोमांटिक जीवन के इन नियमों को अपनाने से हो जाती हैं राहें आसान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Apr, 2019

रोमांटिक जीवन के इन नियमों को अपनाने से हो जाती हैं राहें आसान
कहा जाता है कि जोडिया स्वर्ग में बनती हैं और धरती पर उन्हें मिलाया जाता है। नवविवाहित जोडा जब शादी के बंधन में बंधता है तो उसे बस यही चाहत होती है कि उनके प्यार के बंधन हमेशा यूं ही बरकरार रहे। अगर आप अपने प्रेम को ताउम्र बनाने की ख्वाहिश रखते हैं, वैवाहिक जीवन में प्यार और उमंगों को तभी वापस लाया जा सकता है जब तन से मिलने के बजाय मन के मिलन को हासिल किया जाए। रोमांटिक जीवन के इन नियमों को अपनाने से राहें आसान हो जाती हैं।
अपने विवाह को कभी अफेयर बनाने की कोशिश न करें। अफेयर छोटे, तीव्र और प्रेम की अपरिपक्व संबंध में ही संभव है। सुपर वैवाहिक सेक्स इस बात पर निर्भर करता है कि पूरे वैवाहिक जीवन को रोमांटिक बनाया जाए। प्यार को अलग कर के उसे आवश्यक वैवाहिक जिम्मेदारी की श्रेणी में न रखा जाए।

वैवाहिक जिंदगी के जिस हिस्से को नजरअंदाज करेंगे वह गायब हो जाएगा विशेषकर रोमांस । अधिकतर जोडों के बारे में सच यही है कि वे सेक्स संबंध से उतना ही आनंद ले पाते हैं जितना उस पर ध्यान देते हैं। सुपर रोमांस इस पर भी निर्भर है कि समय के साथ 2 व्यक्तियों के बदच जो कामुक चक्र विकसित होता है, उसे स्वीकार कर लिया जाए। मसलन, प्रत्येक शनिवार को रोमांस में लिप्त होना बोरियत की निशानी नहीं है, बल्कि जो साझा कामुक चक्र विकसित हुआ है उस का लाभ उठाना है। यह चक्र उस समय विकसित होता है जब साथियों में एक-दूसरे से तालमेल बैठ जाता है।

जीवन में हर चीज चक्र की तहर घूमती है और सुपर रोमांस नतीजा है इन चक्रों को सीखने का, जागरूक होने का, आपस में कम्यूनिकेट करने और बदालव लाने का।

अपने विवाह पर अच्छी तरह गौर करें। क्या आप को याद है आप ने अपने साथी से शादी क्यों की थी। उस सब को याद करें, जो कुछ साथ हुआ था और सोचें कि भविष्य में क्या हो सकता है। उत्साह व आनंद को वैवाहिक जीवन के भीतर ही तलाशें। पुरानी यादों को संभालने, संवारने से प्यार और भी मजबूत होता है।

प्रेम तकनीक का प्रयोग करें-सुनो, देखो, पुष्टि करो, जोर डालो। दिन में कम से कम 1 बार इस की प्रैक्टिस अपने साथी पर करें। ऐसे संदेश भेजें व स्वीकार करें, जिनमें सीखने व सुनने पर जोर दिया गया हो। अपने साथी को बोलते समय जरूर ध्यानपूर्वक देखें, सुनें। महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा के समय इस तकनीक का अवश्य प्रयोग करें ताकि साथी के सिर्फ शब्द नहीं एहसास भी समझ में आ जाए।

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


rules,romantic life, How important it is to express in love, love relationship, married life, ways to express your needs and desires, love needs be express, couple, romance, love tips, wedding

Mixed Bag

News

फातिमा सना होंगी द हंड्रेड खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील
फातिमा सना होंगी द हंड्रेड खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0