इस फिल्म के लिए यामी ने रीक्रिएट किया नीतू सिंह का 70 के दशक का लुक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 Oct, 2019

इस फिल्म के लिए यामी ने रीक्रिएट किया नीतू सिंह का 70 के दशक का लुक
मुंबई। अपनी आगामी फिल्म बाला में एक गाने के लिए अभिनेत्री यामी गौतम ने बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू सिंह के गाने एक मैं और एक तू के उनके लुक को रीक्रिएट किया है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर 1970 के दशक की चीजें पसंद हैं। यामी ने कहा, 1970 का फैशन सदाबहार है और बाला के लिए हमने उस दौर से आईडिया लिया है और खास तौर पर नीतू मैम का यह गाना, जो मुझे व्यक्तिगत तौर पर पसंद है। हमने अपने फिल्म के हिसाब से इसे रीक्रिएट किया है, हालांकि हमारी प्रेरणा का यह स्रोत वह पूरा दौर है जो सदाबहार है।

अभिनेत्री ने फिल्म में टिकटॉक स्टार की भूमिका निभाई है, उन्होंने आगे कहा, मुझे व्यक्तिगत तौर पर 1970 का दशक और उससे जुड़ी चीजें पसंद हैं। उस दौर का लुक, परिधानों के बाजुओं का स्टाइल, शॉर्ट ड्रेस, बालों के एक्सेसरीज, पोल्का डॉट प्रिंट मुझे बहुत पसंद है।

बाला 7 नवंबर को रिलीज होगी। (आईएएनएस)

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0