1 of 1 parts

बढ़ते मोटापे से हैं परेशान? धनुरासन की मदद से पेट की चर्बी को कहें अलविदा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Mar, 2026

बढ़ते मोटापे से हैं परेशान? धनुरासन की मदद से पेट की चर्बी को कहें अलविदा
नई दिल्ली। लोगों में तेजी से बढ़ता मोटापा वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में शुमार हो गया है। भारत में भी कई लोग इससे काफी परेशान नजर आते हैं। वहीं, महिलाओं में यह समस्या और भी ज्यादा देखी जाती है। 
योग विशेषज्ञ के अनुसार, बढ़ते मोटापे पर नियंत्रण पाने के लिए योग और व्यायाम करने की सलाह देते हैं। इनमें से एक बेहद कारगर योगासन है धनुरासन। यह पेट के बल लेटकर किया जाने वाला योगासन है, जिसमें पूरा शरीर धनुष की शेप में आ जाता है। यह आसन पीठ और पेट की चर्बी कम करने के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी देता है। 

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बताया कि धनुरासन एक ऐसा योगासन है, जो पेट पर अधिकतम खिंचाव प्रदान करता है। मंत्रालय के अनुसार, नियमित रूप से धनुरासन का अभ्यास करने से शरीर के विभिन्न हिस्सों की अतिरिक्त चर्बी को कम करने और बर्न करने में मदद मिलती है। यह आसन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि इससे मानसिक शांति और फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है। 

धनुरासन करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। यह कब्ज और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्या से निजात दिलाने में मददगार होता है। इसके अलावा, यह तनाव और थकान को कम करने में भी सहायक है, क्योंकि यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है। इसे शुरुआती लोगों के लिए करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन धीरे-धीरे जब शरीर खुलने लगेगा, तो करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसके नियमित अभ्यास से न सिर्फ मोटापा नियंत्रित होता है बल्कि शरीर अधिक फिट, चुस्त और ऊर्जावान महसूस करता है। गर्भवती महिलाएं, हाई ब्लड प्रेशर, हर्निया, गंभीर पीठ दर्द या हाल ही में सर्जरी हुई हो तो बिना योग विशेषज्ञ या डॉक्टर की बिना सलाह के यह आसन न करें। शुरुआत में किसी प्रशिक्षित योग शिक्षक के मार्गदर्शन में अभ्यास करें।

#10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी


Skin care, lifestyle changes, pollution, dust, sun exposure, diet, premature aging, wrinkles, dryness, dullness, cosmetic side effects,

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0