विमेंस डीपीएल: सेंट्रल दिल्ली क्वींस को 6 विकेट से मात देकर फाइनल में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 , 2026

विमेंस डीपीएल: सेंट्रल दिल्ली क्वींस को 6 विकेट से मात देकर फाइनल में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स

स्पोर्ट्स डेस्क। नई दिल्ली 

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है, जिसने रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली क्वींस के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की। 5 में से 4 मैच जीतकर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स (0.581 नेट रन रेट) दूसरे स्थान पर है, जबकि साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स (1.818 नेट रन रेट) ने भी 5 में से 4 ही मैच जीते हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते यह टीम शीर्ष पायदान पर है। 

सेंट्रल दिल्ली क्वींस और ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 5 में से 1 मैच जीता है। ये दोनों टीमें खिताबी दौड़ से बाहर हैं। हालांकि, सभी चारों टीम 1 सितंबर को अपने अंतिम लीग मैच खेलेंगी, जिसके बाद 2 सितंबर को खेले जाने वाले फाइनल में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स का सामना साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स से होगा। 

रविवार को पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल दिल्ली क्वींस ने 7 विकेट खोकर 122 रन बनाए। इस टीम ने 4 के स्कोर पर दीक्षा शर्मा (2) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद निधी महतो ने आरुषि गोयल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने 80 गेंदों में 87 रन की साझेदारी की। निधि 47 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 49 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि आरुषि ने 46 गेंदों में 5 चौकों के साथ 43 रन बनाए। इनके अलावा, मोनिका ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। 

विपक्षी खेमे से नजमा ने 4 ओवरों में सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि अपेक्षा आनंद ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, शिवानी जांगीड़ और अर्चना को 1-1 विकेट हाथ लगा। इसके जवाब में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 18.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। अर्चना और शिवी के बीच 14 ही रन की साझेदारी हो सकी थी, जिसके बाद सुमिति ने शिवी (8) को कैच आउट कराया। इसके बाद कप्तान आयुषि सोनी ने अर्चना के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। 

कप्तान ने 25 गेंदों में 22 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे। इस टीम ने 12.4 ओवरों में 72 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद अर्चना ने समायरा राघव के साथ पांचवें विकेट के लिए 36 गेंदों में 51 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। अर्चना 44 गेंदों में 4 चौकों के साथ 49 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि समायरा ने 20 रन की नाबाद पारी खेली। विपक्षी खेमे से सुमिति सोनी ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि निधी महतो और सोनी यादव को 1-1 सफलता हाथ लगी। -आईएएनएस

क्या सचमुच लगती है नजर !

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0