महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं: महिला सशक्तिकरण और रूढ़ियों को तोड़ने पर कुब्रा सैत की बेबाक राय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 14 Oct, 2026

महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं: महिला सशक्तिकरण और रूढ़ियों को तोड़ने पर कुब्रा सैत की बेबाक राय

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

अपनी बेबाक राय और बेझिझक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री कुब्रा सैत ने हाल ही में एक कार्यक्रम में महिलाओं की आवाज बनने के लिए सम्मानित किए जाने पर महिला सशक्तिकरण को लेकर अपनी बात रखी। महिलाओं की ताकत और उनके संघर्ष करने की क्षमता को सिखाने की जरूरत वाली सोच पर सवाल उठाते हुए अभिनेत्री ने सशक्तिकरण और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने की आजादी को लेकर एक नया नजरिया पेश किया है। 

कार्यक्रम में अपनी बात रखते हुए कुब्रा सैत ने कहा, ऐसे किसी भी मंच से जुड़ना, जो महिलाओं का प्रतिनिधित्व करता है, मेरे लिए बेहद सम्मान की बात है। और ऐसा इसलिए नहीं है कि आज हालात बहुत खराब हैं और महिलाओं को मदद की जरूरत है। मेरा मानना है कि महिलाएं सदियों से साहसी और संघर्षशील रही हैं। अगर कुछ है, तो वह यह कि हमने हमेशा अपने हक और अपनी इच्छाओं के लिए लड़ाई लड़ी है। 

यह दर्ज किया गया हो या नहीं, लेकिन कहीं न कहीं हम यह मानने लगे हैं कि यह पुरुषों की दुनिया रही है। हालांकि आपके पिछले पैनल में भी देखा कि किस तरह पुरुषों ने हमें वह महिला बनने का अवसर दिया, जो हम बनना चाहते हैं। और खासकर जब यह बात राजनीतिक स्तर पर कही जाती है, तो इसे सुनना बहुत अच्छा लगता है। रही मेरी बात तो मैं यही कहना चाहूंगी कि महिलाओं के सशक्तिकरण की आवाज बनने के लिए सम्मानित होना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। हालांकि, मुझे लगता है कि मुझे बस अपनी जिंदगी जीने, उसे पूरी तरह से अनुभव करने, गलतियां करने से न डरने और खुद के लिए एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश करने का अवसर मिला है। 

मुझे ख़ुशी है कि मैं एक महिला हूं। फिलहाल अपने इस दमदार बयान के साथ कुब्रा ने बातचीत को एक बार फिर व्यक्तिगत पहचान और स्वतंत्रता की ओर मोड़ दिया है। उन्होंने याद दिलाया कि सशक्तिकरण केवल महिला होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी पसंद से जिंदगी जीने, फैसले लेने और अपने अनुभवों के जरिए खुद को समझने की आजादी से भी जुड़ा है।

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0