पंत को अंतिम एकादश से बाहर रखने पर दिल्ली कैपिटल्स ने उठाए सवाल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Feb, 2020

पंत को अंतिम एकादश से बाहर रखने पर दिल्ली कैपिटल्स ने उठाए सवाल
नई दिल्ली। जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के निदेशक और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन को भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर रखने पर सवाल उठाया हैं। पंत पहले से ही दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आ रहे हैं जबकि अश्विन को दिल्ली ने इस बार अपनी टीम के साथ जोड़ा हैं।

पंत पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में चोटिल हो गए थे और फिर उसके बाद से उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया है। अश्विन काफी समय से भारतीय टीम के सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर चल रहे हैं।

पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई पांच मैचों की टी-20 सीरीज और फिर तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम के अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया था। उन्हें बैंच पर ही बैठना पड़ा था।

जिंदल ने ट्विटर पर लिखा, ऋषभ पंत को टीम में क्यों रखा गया है, सिर्फ बेंच पर बैठाने के लिए? न्यूजीलैंड-ए या घरेलू क्रिकेट खेलने से उन्हें फायदा मिलता। उनके जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी को पांच मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं मौका देना कोई सेंस वाली बात नहीं है।

जिंदल ने अश्विन को लेकर कहा, पता नहीं क्यों आर अश्विन टीम में नहीं हैं? टीम में विकेट लेने वाले गेंदबाजों की कमी है। टीम इंडिया को विकेट लेने वाले और एक्स फैक्टर वाले खिलाड़ियों की जरूरत है।

अश्विन ने अपना आखिरी सीमित ओवरों का मैच 2017 में खेला था। (आईएएनएस)


आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0