आरसीबी के लिए जादुई प्रदर्शन करना चाहता हूं : सिराज

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Oct, 2020

आरसीबी के लिए जादुई प्रदर्शन करना चाहता हूं : सिराज
अबू धाबी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को आसान जीत दिलाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का कहना है कि वह अपनी टीम के लिए जादुई प्रदर्शन करना चाहते हैं। सिराज आईपीएल के इतिहास में एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने किसी एक मैच में दो मेडन ओवर डाला हैं। सिराज ने चार ओवरों में आठ रन दिए और तीन विकेट निकाले। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सिराज ने मैच के बाद कहा, आरसीबी में मुझे हर कोई बहुत सपोर्ट करते हैं, यहां तक कि फैन भी। मैं टीम के लिए जादुई प्रद्र्शन करना चाहता हूं और यह वैसा ही प्रदर्शन था।

कप्तान विराट कोहली ने मैच के दौरान सिराज को नई गेंद थमाई थी।

उन्होंने कहा, मैं नई गेंद से काफी अभ्यास कर रहा था। हमने इस बात की योजना नहीं बनाई थी की मैं नईं गेंद डालूंगा, लेकिन जब हम मैदान पर गए तो विराट भाई ने कहा मियां रेडी हो जाओ।

सिराज ने पहले राहुल त्रिपाठी (1) को आउट किया और फिर अगली गेंद पर नीतीश राणा को बोल्ड कर दिया।

राणा को जिस गेंद पर सिराज ने आउट किया वो उनकी पंसदीदा गेंद रही। त्रिपाठी और राणा के अलावा सिराज ने टॉम बेंटन का विकेट लिया।

सिराज इस सीजन में चार मैचों में छह विकेट ले चुके हैं। (आईएएनएस)


उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0