विवेक अग्रिहोत्री की अगली फिल्म का शीर्षक ‘द कश्मीर फाइल्स’

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 , 2019

विवेक अग्रिहोत्री की अगली फिल्म का शीर्षक ‘द कश्मीर फाइल्स’
मुंबई। फिल्मकार विवेक अग्रिहोत्री ने बुधवार को ऐलान किया कि उनकी अगली फिल्म का शीर्षक ‘द कश्मीर फाइल्स’ है जो कश्मीरी हिंदुओं के जातिसंहार पर आधारित है।

यह फिल्म अगस्त, 2020 को रिलीज होगी।

अग्रिहोत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘प्रस्तुत कर रहा हूं ‘द कश्मीर फाइल्स।’ अगले साल, इसी वक्त हमारे 73वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर कभी नहीं कही गई कश्मीरी हिंदुओं के सबसे दुखद और कष्टदायक कहानी को आपके सामने लेकर आएंगे। कृपया हमारी टीम के लिए दुआ करें क्योंकि यह बताने लायक कोई आसान कहानी नहीं है।’’

इसके साथ ही विवेक ने फिल्म के पोस्टर को भी साझा किया जिसमें कश्मीर के नक्शे को नारंगी रंग में रंगे हुए देखा जा सकता है और इस पर ‘द राइट टू ट्रूथ कंटीन्यूज’ लिखा हुआ है।

फिल्म के बारे में इससे अधिक और किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।

(आईएएनएस)

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0