खुशी में नजर आएगी विजय देवरकोंडा और सामंथा की जोड़ी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 19 May, 2022

खुशी में नजर आएगी विजय देवरकोंडा और सामंथा की जोड़ी
हैदराबाद । सामंथा रूथ प्रभु और विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म खुशी को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक जारी हो गया है। सामंथा ने खुशी का टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर साझा किया। सामंथा ने लिखा, हम मिल रहे प्यार से काफी खुश हैं। हम इस प्यार को इस क्रिसमस-न्यू ईयर में बड़े पर्दे पर लाएंगे। इस बीच, ये रहा हमारा टाइटल ट्रैक जो आपको पसंद आएगा।

एक्ट्रेस ने संगीत निर्देशक हेशम अब्दुल के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और लिखा, द मैन ऑफ द मोमेंट, खुशी के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित खुशी में जयराम, सचिन खेडेकर, मुरली शर्मा, लक्ष्मी, अली, रोहिणी, वेनेला किशोर, राहुल रामकृष्ण, श्रीकांत अयंगर और सरन्या भी हैं। फिल्म में म्यूजिक देने का काम हृदयम फेम हेशम अब्दुल वहाब ने किया है।

23 दिसंबर को यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

खुशी के बाद सामंथा विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म लिगर में नजर आएंगी। यह फिल्म रिलीजिंग के लिए तैयार है। विजय और सामंथा की जोड़ी इससे पहले महानती में नजर आ चुकी है।

--आईएएनएस


7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0