विक्की कौशल की पहली क्रश माधुरी दीक्षित

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Apr, 2020

विक्की कौशल की पहली क्रश माधुरी दीक्षित
मुंबई | कोरोनोवायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान अभिनेता विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत की और साझा किया कि उनकी पहली क्रश बॉलीवुड दिवा माधुरी दीक्षित-नेने हैं।

विक्की ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने प्रशंसकों के लिए क्वीज सेशन का आयोजन किया।

इस दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा कि बॉलीवुड में उनका पहला क्रश कौन है!

सवाल के साथ अभिनेता ने एप के स्टोरी पर माधुरी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की।

एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि उनके लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म कौन सी थी।

इस सवाल के जवाब में विक्की ने रमन राघव 2.0 का पोस्टर साझा किया।

वहीं अन्य ने पूछा कि वक्त कैसा कट रहा है।

इसके जवाब में उन्होंने कहा परिवार के साथ वक्त बिता रहा हूं, इसके अलावा फिल्म और शो देख कर भी वक्त काट रहा हूं, साथ ही मां के साथ योग और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल भी करता हूं। (आईएएनएस)

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0