वरुण धवन स्ट्रीट डांसरों को मंच देंगे

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 , 2019

वरुण धवन स्ट्रीट डांसरों को मंच देंगे
मुंबई। स्ट्रीट डांसर 3डी एक्टर वरुण धवन देश के विभिन्न हिस्सों से स्ट्रीट डांसरों को एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फिल्म में निर्देशक रेमो डिसूजा असली जिंदगी में कई स्ट्रीट डांसर को मौका दे चुके हैं। अब वरुण और रेमो, निर्माता भूषण कुमार व रेमो की पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ मिलकर एक राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिससे इन स्ट्रीट डांसरों को प्रेरित किया जाएगा।

वरुण ने कहा, फिल्म का उद्देश्य देश के स्ट्रीट परफॉमर्स के साथ जुड़ने का और उनकी प्रतिभा को दुनिया के सामने लाने का है। हमने इसकी शुरुआत उन लोगों की कहानियों को साझा कर की जो इस फिल्म का हिस्सा हैं।

वरुण ने आगे कहा, इस फिल्म की कमाई का एक हिस्सा डांसर्स के कल्याण के लिए खर्च करने की बात पर भूषण जी और रेमो सर राजी हो गए हैं। इनमें से कई ऐसे हैं जिनके पास घर नहीं है, इस पैसे से उन्हें बड़ी मदद मिलेगी। मैं इंडस्ट्री में अपने दोस्तों से भी उनकी मदद करने के बारे में बात करूंगा।

स्ट्रीट डांसर 3डी अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होगी। (आईएएनएस)

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0