अनौपचारिक टेस्ट: वैष्णवी शर्मा की शानदार गेंदबाजी, ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मजबूत स्थिति में भारतीय महिला टीम
By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 , 2026

स्पोर्ट्स डेस्क। धर्मशाला ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र अनौपचरिक टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारतीय महिला टीम के नाम रहा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 176 रनों पर समेटने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 134 रन बना लिए हैं।
भारतीय टीम पहली पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया-ए टीम की शुरुआत अच्छी रही। ताहलिया विल्सन और कप्तान राहेल ट्रेनामन ने मिलकर पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। ताहलिया 35 रन बनाकर निकी प्रसाद का शिकार बनीं। वहीं, कप्तान राहेल भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहीं और 44 रन बनाकर आउट हुईं।
कर्टनी वेब भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और वह 14 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। चार्ली नॉट को 15 रनों के स्कोर पर वैष्णवी शर्मा ने आउट किया। अनिका लेरॉयड 12 रन ही बना सकीं, जबकि टेस फ्लिंटॉफ 11 रन बनाकर आउट हुईं। सियाना जिंजर अपना खाता तक नहीं खोल सकीं, जबकि मिली इलिंगवर्थ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। निकोल फाल्टम 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका।
भारत की ओर से गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं, शुचि उपाध्याय और निकी प्रसाद ने दो-दो विकेट चटकाए। पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम ने 188 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की।
दूसरी पारी में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और शुभा सतीश और प्रिया पूनिया ने मिलकर पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े। शुभा 27 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद प्रिया ने कप्तान यास्तिका भाटिया के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े।
प्रिया ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 77 गेंदों का सामना करने के बाद 59 रन बनाकर आउट हुईं।
दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 134 रन स्कोरबोर्ड पर लगा लिए हैं। भारत की कुल बढ़त 322 रनों की हो चुकी है। यास्तिका 33 रन बनाकर क्रीज पर डटी हुई हैं। -आईएएनएस
महिलाओं के शरीर पर तिल,आइये जानते हैं इसके राज
7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...
तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय