विकास के गुर्गो को शरण देने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 2 गिरफ्तार

By: Team Aapkisaheli | Posted: 11 July, 2020

विकास के गुर्गो को शरण देने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 2 गिरफ्तार
कानपुर। उत्तर प्रदेष कानपुर के पांच लाख के इनामी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भी लागातार एक्शन मोड में है। विकास दुबे और उसके गैंग को शरण देने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। शनिवार को पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर बदमाशों को शरण देने का आरोप है। कानपुर पुलिस ने अपने जारी बयान में बताया कि मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले ओम प्रकाश पांडे और अनिल पांडे को पकड़ा है। इन दोनों पर कानपुर एनकाउंटर के आरोपी शशिकांत पांडे और शिवम दुबे को शरण देने का आरोप है।

इन्होंने दोनों आरोपियों को अपने घर में छिपाया था। इन दोंनो के विरूद्घ विधिक कार्यवाही की जा रही है। इनके ऊपर आरोप है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो-तीन जुलाई की रात पुलिस बल पर हमले के कई आरोपियों को इन लोगों ने अपने घर में शरण दी। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हैं।

कानपुर के चौबेपुर थाना की फोर्स ने इनको ग्वालियर से पकड़ा है। ओम प्रकाश पाण्डेय पुत्र छोटेलाल पाण्डेय तथा अनिल पाण्डेय पुत्र चंद्र प्रकाश पाण्डेय के खिलाफ कानपुर के चौबेपुर थाना में केस दर्ज किया गया है।

गौरतलब हो कि उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गए विकास दुबे को शुक्रवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
(आईएएनएस)

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

पुरुषों की इन 5 खूबियों पर मर-मिटती हैं महिलाएं

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0