टी 20 सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, अलाना बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Mar, 2026

टी 20 सीरीज: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, अलाना बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

किंग्सटन। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। रविवार को अर्नोस वेले स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। 

एलिस पेरी ने 28 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 42 रन की पारी खेली। इसके अलावा पारी की शुरुआत करने आईं जॉर्जिया वॉल ने 23 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 39 और फोएबे लिचफील्ड ने 29 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 35 रन की पारी खेली। 

बेथ मूनी ने 17 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से डिएंड्रा डॉटिन, जाहजारा क्लेक्सटन, हेली मैथ्यूज, करिश्मा रामहरक और एफी फ्लेचर ने 1-1 विकेट लिए। 165 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 13 के स्कोर पर टीम को सलामी बल्लेबाज कियाना जोसेफ के रूप में पहला झटका लगा। जोसेफ 11 रन बनाकर आउट हुईं। 
कप्तान मैथ्यूज और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं स्टेफनी टेलर ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के समय लग रहा था कि वेस्टइंडीज मैच जीत सकती है, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही वेस्टइंडीज को लगातार झटके लगे और टीम की रन गति रुक गई। वेस्टइंडीज 20 ओवर में 4 विकेट पर 147 रन ही बना सकी और 17 रन से हार गई। 

मैथ्यूज ने 41 गेंदों पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 56 रन बनाए। टेलर ने 22 रन बनाए। डिएंड्रा डॉटिन 28 गेंद पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाकर नाबाद रहीं, लेकिन टीम को मैच नहीं जीता सकीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए अलाना किंग ने 2 और जॉर्जिया वॉरहम ने 1 विकेट लिए। अलाना किंग प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। -आईएएनएस

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0