हर फिल्म की कामयाबी कॉमर्स से परिभाषित नहीं हो सकती : अनुपम खेर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 July, 2019

हर फिल्म की कामयाबी कॉमर्स से परिभाषित नहीं हो सकती : अनुपम खेर
मुंबई। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, जो ‘वन डे : जस्टिस डिलीवर्ड’ में नजर आएंगे, का कहना है कि बॉक्स ऑफिस के नंबरों से परे एक अच्छी कहानी को सेलीब्रेट करने के लिए दर्शकों का पर्याप्त विकास हुआ है।

सिनेमा के बदलते व्यापार जहां ऐसी कई सारी फिल्में हैं जो थिएटर पर अच्छा व्यवसाय नहीं कर पाती है, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उन्हें काफी सराहा जाता है, इस पर उनका क्या विचार है? अनुपम ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले दो सालों में यह सबसे अच्छी चीज हुई है...जो फिल्म निर्माताओं और हम जैसे कलाकारों के लिए बहुत बढिय़ा है। दर्शक इंटेलीजेंट कहानियां देखना चाहते हैं और हर फिल्मों की सफलता को बॉक्स ऑफिस के नंबरों से परिभाषित नहीं किया जा सकता।’’

‘वन डे : जस्टिस डिलीवर्ड’ में एक रिटायर्ड जज की भूमिका निभाने वाले इस अभिनेता ने आगे कहा, ‘‘चूंकि इन दिनों हमारे पास फिल्मों की डिजिटल रिलीज है, हम जानते हैं ऐसी कहानी है जिसे दर्शक लोगों के साथ देखने के बजाय अकेले देखना ज्यादा पसंद करेंगे। अभी दर्शकों के एक समूह का विकास हो रहा...जो ऐसी फिल्में नहीं देखते हैं तो उनकी बुद्धिमता का अपमान करती है।’’

‘वन डे : जस्टिस डिलीवर्ड’ के निर्देशक अशोक नंदा हैं और इस फिल्म में ईशा गुप्ता, कुमुद मिश्रा और अनंत महादेवन हैं।

(आईएएनएस)

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0