समाज सेविका श्वेता ईनाणी ने 25 बार किया रक्तदान और गर्मियों में आगे आने की अपील

By: Team Aapkisaheli | Posted: 11 Jun, 2026

समाज सेविका श्वेता ईनाणी ने 25 बार किया रक्तदान और गर्मियों में आगे आने की अपील
उदयपुर। उदयपुर की समाज सेविका, लेखिका और रक्तदाता श्वेता ईनाणी ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान और महादान बताया है। उन्होंने अब तक 25 बार रक्तदान कर अनगिनत लोगों को जीवनदान दिया है, जिसके लिए उन्हें हाल ही में 30 अप्रैल 2026 को सेवा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। 

श्वेता ईनाणी ने बताया कि उनकी रक्तदान की यात्रा 2008 में शुरू हुई, जब उन्होंने पहली बार किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया। वह बताती हैं कि पहली बार रक्तदान करके उन्हें बहुत खुशी और संतुष्टि मिली, जिसके बाद उन्होंने निश्चय किया कि वह हमेशा रक्तदान करती रहेंगी। 

उन्हें उनके सराहनीय कार्य के लिए 2023 में राजस्थान गौरव सम्मान से भी नवाजा गया है। साथ ही उन्हें वुमेन रिकॉग्निशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। गर्मियों के मौसम में रक्त की कमी को देखते हुए, श्वेता ईनाणी ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि जो भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है, वह आगे आए और रक्तदान में डरें नहीं। 

उन्होंने कहा कि एक बार रक्तदान करके देखिए, आपको भी अच्छा लगेगा। उनके अनुसार, रक्तदान न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि आपके अपने स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए, आप भी इस महादान में अपना योगदान दें और रक्तदान करें।

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

वक्ष का मनचाहा आकार पाएं


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0