अजय देवगन की 100 फिल्में पूरीं, शाहरुख ने दी बधाई

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Nov, 2019

अजय देवगन की 100 फिल्में पूरीं, शाहरुख ने दी बधाई
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अभिनेता अजय देवगन को फिल्म जगत में 100 फिल्में पूरी करने को लेकर शुभकामनाएं दी हैं। शाहरुख ने ट्विटर पर अजय देवगन की 100वीं फिल्म तानाजी : द अनसंग वारियर का पोस्टर साझा किया।

शाहरुख ने ट्वीट में लिखा, आगामी 100 फिल्मों को लेकर आशान्वित होने के साथ ही आप और भी फिल्में करें मेरे दोस्त। इस उपलब्धि के लिए बधाई। एक ही दौर में दो मोटरसाइकलों पर स्टंट करने से की गई शुरुआत के बाद आपने लंबा सफर तय किया है। इसे जारी रखें। तानाजी के लिए शुभकामनाएं।

वहीं अजय की पत्नी काजोल ने भी अजय को बधाई देते हुए ट्वीट किया, 30 साल और 100 फिल्में। फूल और कांटे से, जख्म से, गोलमाल से, शिवाय और अब आखिरकार तानाजी। गर्व के साथ मैं आपको आपके 100वें फिल्म के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देती हूं। (आईएएनएस)

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0