बीजिंग फिल्म फेस्ट में दिखाई जाएगी ‘जीरो’

By: Team Aapkisaheli | Posted: 04 Apr, 2019

बीजिंग फिल्म फेस्ट में दिखाई जाएगी ‘जीरो’
बीजिंग। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। फिल्म फेस्टिवल में इस साल दिखाई जाने वाली यह आखिरी फिल्म होगी।

यह फेस्ट 13 से 20 अप्रैल तक चलेगा और इसमें सबसे पहले ‘द कम्पोजर’ नामक फिल्म दिखाई जाएगी। इस फिल्म का निर्माण चीन और कजाकिस्तान ने किया है।

‘वेराइटी डॉट कॉम’ के अनुसार, ‘जीरो’ का फेस्ट में दिखाया जाना यह दर्शाता कि भारतीय फिल्में चीनी दर्शकों के दिल में जगह बना चुकी हैं।

पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है।

इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक बौने व्यक्ति का किरदार निभाया है जो सेरेब्रल पाल्सी कि शिकार (अभिनेत्री अनुष्का शर्मा) वैज्ञानिक और एक प्रसिद्ध अभिनेत्री (कैटरीना कैफ) से प्रेम करता है।
(आईएएनएस)

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0