सुब्रत राय के विदेश जाने पर लगाई रोक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Nov, 2013

2जी घोटाला : तीसरे आरोप पत्र पर फैसला सुरक्षित
सुब्रत राय के विदेश जाने पर लगाई रोक
नई दिल्ली। सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत राय पर सुम्रीम कोर्ट ने विदश जाने पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों के 20 हजार करो़ड रूपये वापस करने के मामले में सहारा समूह की ना-नुकुर के मामले में सख्ती करते हुये इसके मुखिया सुब्रत राय के देश से बाहर जाने पर रोक लगाने के साथ ही इसकी संपत्ति बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि हर प्रकार के विवादों से मुक्त 20 हजार करोड रूपये की संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज सेबी को सौंपने के उसके आदेश का सहारा समूह ने "अक्षरश:" पालन नहीं किया है। कोर्ट ने इसके साथ ही सुब्रत राय और समूह के अन्य निदेशकों वंदना भार्गव, रवि शंकर दुबे तथा अशोक राय चौधरी के देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया।
2जी घोटाला : तीसरे आरोप पत्र पर फैसला सुरक्षितPrevious

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0