रोनाल्डो को बैलॉन डी ओर नहीं मिलना चाहिए : कैसियास

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Nov, 2019

रोनाल्डो को बैलॉन डी ओर नहीं मिलना चाहिए : कैसियास
मेड्रिड। स्पेन की राष्ट्रीय टीम और रियल मेड्रिड के पूर्व गोलकीपर इकर कैसियास का मानना है कि इस साल पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो का बैलॉन डी ओर जीतना बहुत गलत होगा। कैसियास फिलहाल, पुर्तगाल के क्लब पोटरे के लिए खेलते हैं और उनका कहना है कि इस पुरस्कार के लिए रोनाल्डो के नाम पर विचार नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, वर्जिल वेन डाइक को यूएफा बेस्ट प्लेयर चुना गया और फीफा ने लियोनेल मेसी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। अगर रोनाल्डो को बैलॉन डी ओर जीत जाते हैं तो ऐसा लगेगा कि फुटबाल में व्यक्तिगत अवॉर्ड दिए जाने के लिए जिन मानकों पर विचार किया जाता है उनमे कोई लॉजिक नहीं है।

फीफा और यूएफा अवॉर्ड एक पूरे सीजन में किए गए प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है जबकि बैलॉन डी ओर के लिए एक साल में किए गए प्रदर्शन को देखा जाता है। इसमें दोस्ताना मुकाबले भी गिने जाते हैं।  (आईएएनएस)

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0