सबसे तेजी से 7 हजार रन बनाने वाले ओपनर बने रोहित

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Jan, 2020

सबसे तेजी से 7 हजार रन बनाने वाले ओपनर बने रोहित
राजकोट। भारत के रोहित शर्मा शुक्रवार को सबसे तेजी से 7000 वनडे रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं। रोहित ने सचिन तेंदुलकर और हाशिम अमला को पीछे छोड़ा। रोहित ने आस्ट्रेलिया के साथ यहां खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में 42 रन बनाए और इसी दौरान उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया।

रोहित 7000 वनडे रन बनाने वाले चौथे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग यह मुकाम हासिल कर चुके हैं।

भारत के लिए तीनो फारमेट मे ओपनिंग करने वाले रोहित अब बेंगलुरू में होने वाले तीसरे तथा अंतिम मुकाबले में अपने करियर में 9 हजार रन पूरे करेंगे। इसके लिए रोहित को चार रनों की जरूरत है। (आईएएनएस)

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0