भारत में रोहित टेस्ट में भी सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं : गिलक्रिस्ट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 , 2019

भारत में रोहित टेस्ट में भी सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं : गिलक्रिस्ट
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि भारत के रोहित शर्मा विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं और वह घर में होने वाले टेस्ट मैचों में सलामी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

गिलक्रिस्ट को हालांकि लगता है कि विदेशों में रोहित को सलामी बल्लेबाजी करने में परेशानी आएगी।

अंग्रेजी अखबार द हिंदू ने गिलक्रिस्ट के हवाले से लिखा है, घर में, रोहित सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेल सकते हैं। हां उन्हें आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में पारी की शुरुआत करने में  परेशानी हो सकती है।

गिलक्रिस्ट और रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेक्कन चाजर्स के लिए एक साथ खेल चुके हैं और गिलक्रिस्ट का मानना है कि रोहित ने अपनी क्लास से लोगों को हैरान किया है।

उन्होंने कहा, मुझे रोहित पसंद हैं। हम डेक्कन चाजर्स में एक साथ खेले हैं। मुझे लगता है कि रोहित ने लोगों को अपनी क्लास से मात दी है। मेरा मतलब है कि, वो थोड़े आलसी किस्म के इंसान हैं, इसलिए लोग सोचते हैं कि वह ज्यादा मेहनत नहीं करते। हकीकत में वह विश्व स्तर के बल्लेबाज हैं।

इससे पहले बीसीसीआई की पांच सदस्यीय चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद ने कहा था कि टेस्ट में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल की फॉर्म चिंता का विषय है और चयन समिति टेस्ट में रोहित को सलामी बल्लेबाज के तौर पर आजमा सकती है।
(आईएएनएस)

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0