गर्मियों में झुलसी त्वचा के लिए वरदान हैं रसोई की ये चीज़ें टैनिंग दूर कर चेहरे पर लाएं नेचुरल ग्लो
By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 July, 2026
गर्मियों में तेज धूप और प्रदूषण के कारण चेहरे की त्वचा बेजान और काली पड़ने लगती है। इस समस्या से निपटने के लिए महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जगह रसोई में मौजूद प्राकृतिक चीजें एक बेहतरीन और सस्ता समाधान बन सकती हैं। नींबू शहद एलोवेरा दही और टमाटर जैसी चीजें त्वचा की खोई हुई चमक को वापस लाने में मदद करती हैं।
नींबू एलोवेरा और शहद का पैक
त्वचा के कालेपन को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल में नींबू की दो से तीन बूंदें मिलाकर चेहरे पर दस मिनट के लिए लगाएं । इसके अलावा नींबू के रस को शहद के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा की नमी बनी रहती है और एक्स्ट्रा ऑयल कम होता है।
दही बेसन और हल्दी का मिश्रण
दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा के कालेपन को हटाता है। दही में एक चम्मच बेसन और चुटकी भर हल्दी मिलाकर चेहरे पर बीस मिनट के लिए लगाने से सनबर्न की समस्या ठीक होती है और त्वचा चमकदार दिखती है।
टमाटर खीरा और आलू का रस
टमाटर का गूदा चेहरे पर रगड़ने से जिद्दी टैनिंग साफ होती है। धूप से झुलसी त्वचा पर खीरे का रस लगाने से जलन शांत होती है और आलू का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करके दाग धब्बों को दूर करता है।
चंदन पाउडर और गुलाब जल
धूप के कारण चेहरे पर होने वाली रेडनेस खुजली और जलन को शांत करने के लिए चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगाना सबसे बेहतरीन उपाय माना जाता है। यह त्वचा को गहरी ठंडक प्रदान करता है।
घरेलू नुस्खे अपनाते समय जरूरी सावधानियां
नींबू या टमाटर जैसी चीजों को कभी भी सीधे चेहरे पर न लगाएं और इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें । इन घरेलू पैक्स को लगाने के तुरंत बाद तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए।
हेमलता शर्मा जयपुर
#ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स