इनसाइड एज एक पसंदीदा परियोजना रही है : ऋचा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 06 Dec, 2019

इनसाइड एज एक पसंदीदा परियोजना रही है : ऋचा
मुंबई। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा मानती हैं कि इनसाइड एज उनकी एक बेहद पसंदीदा परियोजना रही है। शो के दूसरे सीजन का प्रसारण आज से होगा। ऐसे में अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें शो की प्रचार गतिविधियों में शामिल न हो पाने का दुख है।

ऋचा ने कहा, मैं एक नई अघोषित परियोजना के लिए लखनऊ में शूटिंग कर रही थी। इनसाइड एज मेरी खुद की एक पसंदीदा परियोजना रही है, क्योंकि यह अपने तरह का एक पहला शो है और मैं खुद को इसकी कहानी के बेहद करीब पाती हूं और इसमें किए गए काम पर मुझे गर्व है।

करण अंशुमन द्वारा लिखित और निर्देशित शो का पहला सीजन एक काल्पनिक टी-20 क्रिकेट टीम मुंबई मावेरिक्स के इर्द-गिर्द घूमता है, जो पीपीएल (पावरप्ले टी20 लीग) का एक हिस्सा है।

शो के दूसरे सीजन में संजय सूरी, सयानी गुप्ता और सिद्धांत चतुर्वेदी भी हैं। इसका प्रसारण शुक्रवार यानी आज से अमेजॉन प्राइम पर होगा। (आईएएनएस)

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0