राहुल-रबादा शीर्ष पर, मुंबई ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 Oct, 2020

राहुल-रबादा शीर्ष पर, मुंबई ने प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई
दुबई। आईपीएल-13 में 49 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखा है। बल्लेबाजों की सूची में राहुल के 12 मैचों में 595 रन हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन हैं, जिनके नाम 12 मैचों से 471 रन हैं। हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर 12 मैचों में 436 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में रबादा पहले स्थान पर हैं। रबादा ने 12 मैचों में अब तक 23 विकेट लिए हैं।

मुम्बई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह के नाम 12 मैचों में 20 विकेट हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं जबकि किंग्स इलेवन पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 12 मैचों में 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

इस बीच, मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली सीजन की पहली टीम बन गई है। गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया, जिससे मुंबई प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। मुंबई के अब 16 अंक हो गए हैं और उसके लीग में अभी दो मैच और बचे हैं।

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दूसरे और दिल्ली कैपिटल्स की टीम तालिका में तीसरे स्थान पर है।  (आईएएनएस)

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0