भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा : प्रियंका गांधी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Apr, 2019

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा : प्रियंका गांधी
राठ/महोबा। कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जोरदार हमला बोला और कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है।

प्रियंका ने बुंदेलखंड के राठ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘वास्तविकता तो यह है कि भाजपा सरकार का किसानों, गरीबों से कोई नाता नहीं है। यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। इनकी गलत नीतियों से किसान परेशान है और कर्ज में डूब रहा है।’’

इससे पहले प्रियंका ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के महोबा में करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो करके जनता से संवाद किया। कार से उतरकर पैदल चलने के साथ हाथ मिलाते हुए लोगों का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। रोडवेज बस स्टैंड के पास गुरुद्वारा में उन्होंने मत्था टेका।

सुरक्षा घेरा तोडक़र प्रियंका ने जनता से संवाद किया। पटेरिया हाउस के सामने समर्थकों ने उनपर फूलों की बारिश की। इस दौरान पुलिस प्रशासन और एसपीजी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जनता से बातचीत करते हुए प्रियंका आगे बढ़ती गईं। उदल चौक पर पहुंचकर रोड शो का समापन हुआ। इसके बाद प्रियंका पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए रवाना हो गईं।

-- आईएएनएस


क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0