आस्ट्रेलिया को उसके घर में केवल भारत ही हरा सकता है : वॉन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Dec, 2019

आस्ट्रेलिया को उसके घर में केवल भारत ही हरा सकता है : वॉन
लंदन। आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को टी-20 सीरीज के बाद अब टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दी है। आस्ट्रेलिया ने इस साल अपने घर में पांच टेस्ट खेले हैं, जिसमें से उसने चार में जीत दर्ज की है जबकि एक ड्रॉ रहा है। आस्ट्रेलिया को यह ड्रॉ भारत के खिलाफ खेलना पड़ा था। आस्ट्रेलिया की इस शानदार प्रदर्शन पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि केवल भारत ही एक ऐसी टीम है जो मौजूदा समय में आस्ट्रेलिया को उसके घर में हरा सकती है।

वॉन ने पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच के बाद ट्विटर पर लिखा, आस्ट्रेलिया को इन परिस्थितियों में हराने के लिए सिर्फ भारत के पास ही उपकरण मौजूद है।

भारतीय टीम अगले साल आस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है।

आस्ट्रेलिया की अपने घर में पाकिस्तान के खिलाफ यह लगातार पांचवीं सीरीज जीत है और हर बार कंगारूओं ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ किया है।

वहीं, पाकिस्तान की आस्ट्रेलिया में यह लगातार 14वीं टेस्ट हार है। इस मैदान पर पाकिस्तान की यह दूसरी हार है। आस्ट्रेलिया की टीम इस साल में घर में एक भी मैच नहीं हारी है।
(आईएएनएस)

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

जानिये, दही जमाने की आसान विधि


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0