नुसरत ने हंसल संग काम करने के अनुभव पर की बात

By: Team Aapkisaheli | Posted: 26 Oct, 2020

नुसरत ने हंसल संग काम करने के अनुभव पर की बात
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा जल्द ही हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म छलांग में नजर आएंगी। हंसल मेहता संग काम करने के अपने अनुभव पर बात करते हुए नुसरत ने कहा, मैं हमेशा से उनकी प्रशंसक रही हूं। मुझे उनकी कहानियां बेहद प्रेरणादायक, अलग व वास्तविक मालूम पड़ती हैं। इनसे आपमें एक जज्बा पैदा होता है और यह आपको एक्शन लेने के लिए मजबूर करती हैं या आपके उस विचार को उकसाती है कि आप आगे कैसे रहना चाहते हैं, कौन सा विकल्प अपनाना चाहते हैं या आपके विचार किस तरह के होने चाहिए।

अभिनेत्री आगे कहती हैं, उनके साथ काम करने का लालच मेरे मन में हमेशा से रहा था। मैं बहुत खुश और आभारी हूं कि मुझे इसका मौका मिला है। यह एक हल्की-फुल्की हास्य फिल्म है, लेकिन आखिर में आपको एक सीख भी दे जाती है। मैं यकीनन इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश और धन्य महसूस कर रही हूं।

छलांग में नुसरत अपने हरियाणवी लहजे में बात करती हुईं एक साधारण सी उत्तर भारतीय लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में राजकुमार राव के साथ उनकी केमिस्ट्री को भी बहुत सराहा जा रहा है।

छलांग के अलावा नुसरत जल्द ही हुड़दंग में सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी। (आईएएनएस)

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

घरेलू उपाय से रखें पेट साफ

जानिये, दही जमाने की आसान विधि


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0