रैपर निकी मिनाज ने केनेथ पेटी से गुपचुप शादी की

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Oct, 2019

रैपर निकी मिनाज ने केनेथ पेटी से गुपचुप शादी की
लॉस एंजिलस। रैपर निकी मिनाज के फैन्स उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट पढ़कर उस समय दंग रह गए जब निकी ने खुलासा किया कि वह केनेथ पेटी से चुपके से शादी कर चुकी हैं। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, 21 जून को निकी ने रेडियो पर घोषणा की थी कि उन्होंने और उनके प्रेमी केनेथ ने अपना विवाह लाइसेंस प्राप्त कर लिया है। उस समय उन्होंने कहा था कि वे 90 दिनों के अंदर शादी कर लेंगे।

निकी ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो साझा की है, जो उनकी इस गुप्त तरीके से की गई शादी की पुष्टि करता है।

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ओनिका तान्या मराज-पेटी 10.21.19। पोस्ट में दी गई तारीख का मतलब है कि उन्होंने 21 अक्टूबर को पोस्ट साझा किया है।

ओनिका तान्या मराज निकी मिनाज का असली नाम है।

वीडियो में एक कॉफी टेबल पर दो मग दिखाई दे रहे हैं, जिन पर मिस्टर व मिसेज प्रिंट किए हुए हैं। इसके अलावा दो बेसबॉल कैुप्स भी दिख रही हैं जिन पर ब्राइड और ग्रूम लिखा है। इनमें से एक कैप सफेद जबकि दूसरी काले रंग की है।

पोस्ट डालने के कुछ ही समय बाद त्रिनिदाद और टोबैगो में जन्मी रैपर मिनाज को उनके हॉलीवुड के दोस्तों ने ढेर सारी बधाइयां दी।
(आईएएनएस)

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

क्या सचमुच लगती है नजर !


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0