महेश भट्ट वेब सीरीज के साथ डिजिटल में रखेंगे कदम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 Dec, 2019

महेश भट्ट वेब सीरीज के साथ डिजिटल में रखेंगे कदम
मुंबई। फिल्मकार महेश भट्ट एक वेब सीरीज के साथ डिजिटल क्षेत्र में डेब्यू करने जा रहे हैं। सीरीज की कहानी 70 के दशक के एक संघर्षरत फिल्म निर्माता और एक मशहूर व सफल अभिनेत्री के बीच रिश्ते पर आधारित होगी।

इस परियोजना के निर्माण के लिए महेश भट्ट की विशेष फिल्मस और जियो स्टूडियोज ने आपस में हाथ मिलाया है।

उन्होंने ट्वीट किया, एक बेहतरीन शुरुआत। हमारे डिजिटल डेब्यू पर जियोस्टूडियोज के साथ खुशहाल साझेदारी। एक नाटकीय वेब सीरीज जो 70 के दशक के बॉलीवुड पर आधारित होगी और जिसमें उस दौर के एक संघर्षरत फिल्मकार और एक सफल अभिनेत्री के बीच रिश्ते को दिखाई जाएगी।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब महेश किसी बॉलीवुड अभिनेत्री की जिंदगी पर फिल्म बना रहे हैं। साल 2006 में आई उनकी फिल्म वो लम्हें.. के बारे में बताया जाता है कि यह जानी-मानी अभिनेत्री परवीन बॉबी की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में शिजोफ्रेनिया से उनके संघर्ष और महेश भट्ट के साथ उनके साथ रिश्ते को दिखाया गया है।

फिलहाल, इस अनाम वेब सीरीज के बारे में अभी और अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। (आईएएनएस)

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0