परस्पर सम्मान सफल शादी का मूलमंत्र : इवा लोंगोरिया

By: Team Aapkisaheli | Posted: 01 , 2019

परस्पर सम्मान सफल शादी का मूलमंत्र : इवा लोंगोरिया
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री इवा लोंगोरिया का कहना है कि एक शादीशुदा जोड़े के रूप में एक-दूसरे के समर्थक होने के साथ ही एक-दूसरे के प्रति सम्मान और एक साथ बड़े सपने देखना ही शादी को सफल बनाता है। लोंगोरिया, जिन्होंने दो बार तलाक के बाद जोश पेपे से मई 2016 में शादी की, उन्होंने स्टेलर मैगजीन से कहा, "यह सम्मान ही है। जब मैं युवा थी तो बस इतना सोचती थी कि मुझे अभी क्या हासिल करना है और मैंने पहले ही इतना कुछ हासिल कर लिया है कि मैं आराम से बैठ कर सफलता का आनंद ले सकती हूं और अपने साथी के साथ एक बड़ा सपना देख सकती हूं।

फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, लोंगोरिया ने पहले अभिनेता टायलर क्रिस्टोफर से 2002 में शादी की थी, जो 2004 तक चली। फिर इसके बाद 2007 में उन्होंने बास्केटबॉल खिलाड़ी टोनी पार्कर से शादी की थी, जो साल 2011 तक चली।
(आईएएनएस)

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0