केरी कैटोना हुईं धार्मिक

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Dec, 2019

केरी कैटोना हुईं धार्मिक
लॉस एंजेलिस। गायिका केरी कैटोना (39) ने इस बात का खुलासा किया है कि अब वह जब कभी बाहर जाती हैं तो अपने साथ बाइबिल (पवित्र ईसाई धर्म ग्रंथ) रखती हैं। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही केरी के पूर्व पति जॉर्ज के. का निधन हो गया है।

मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, केरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें इस साल उनकी जिंदगी में आए कठिन वक्त की झलक साफ तौर पर देखने को मिलती है। गायिका ने अपने इस पोस्ट में स्वीकारा कि वह जिंदगी में आए मुश्किल वक्त के लिए शुक्रगुजार हैं क्योंकि इससे उन्हें जिंदगी में पहले की गई गलतियों से सीख मिलती है।

केरी ने अपने प्रशंसकों को लिखा, सभी खूबसूरत लोगों को सुप्रभात। वैसे में अभी घर से दूर पैंटो में हूं, लेकिन मैं साथ में अपने घर का एक छोटा सा हिस्सा ले आई हूं..बाइबिल जिसके प्रति मैं आभारी हूं और मैं।

उन्होंने आगे लिखा, मैं कई सारी भिन्न चीजों के लिए आभारी हूं। उस मुश्किल दौर के लिए भी जिसने मुझे आज यहां ला खड़ा किया है। अपनी गलतियों को स्वीकारें, उनसे सीखें।

केरी ने यह भी लिखा, साल का अंत बस होने ही वाला है, जैसा कि आप में से कई लोग जानते हैं कि यह साल मेरे लिए संघर्षभरा रहा, लेकिन मैं इसके लिए आभारी हूं और खुद को खुशकिस्मत मानती हूं, मैं जानती हूं कि आने वाले समय में भी कई मुश्किल दौर आएंगे क्योंकि कोई भी परिवार परफेक्ट नहीं है। (आईएएनएस)

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0