केटी प्राइस ने पूर्व बॉयफ्रेंड को दी जान से मारने की धमकी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 08 Dec, 2019

केटी प्राइस ने पूर्व बॉयफ्रेंड को दी जान से मारने की धमकी
लॉस एंजेलिस। गायिका केटी प्राइस के पूर्व बॉयफ्रेंड चार्ल्स ड्ररी अपनी पूर्व प्रेमिका प्राइस से मिली धमकी के बाद डरे हुए हैं। द सन डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, चार्ल्स ने बताया कि गुरुवार की रात को पुलिस ने उनसे तीन घंटे पूछताछ की और दावा किया कि जब उन्होंने केटी को फोन कर उनके घर से अपने कपड़े वापस लेने के लिए पूछा तो केटी ने उन्हें धमकी दी।

चार्ल्स के दोस्त ने बताया, उसने केटी से पूछा कि क्या वह अपने कपड़े वापस ला सकता है? इसके बाद उसने बताया कि प्राइस ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह घर के आसपास भी नजर आए तो उन्हें मार दिया जाएगा। उसने कहा कि वह केटी के इतने आक्रोशित होने से अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं।

चार्ल्स के दोस्त ने आगे बताया कि चार्ल्स ने इस मामले में पुलिस की सहायता लेने का फैसला किया क्योंकि वह कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। (आईएएनएस)

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0