खुद को रयान रेनॉल्ड्स का हमशक्ल मानती हैं केट बेकिंस्ले

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Oct, 2019

खुद को रयान रेनॉल्ड्स का हमशक्ल मानती हैं केट बेकिंस्ले
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री केट बेकिंस्ले का मानना है कि वह अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स जैसी दिखती हैं। ईऑनलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश अभिनेत्री द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन में एक मेहमान के तौर पर आई थीं, जहां उन्होंने खुलासा किया कि वह एक जाने-माने शख्स के जैसी दिखती हैं।

बेकिंस्ले ने शो के मेजबान रयान रेनॉल्ड्स से कहा, मैं बिल्कुल रयान रेनॉल्ड्स जैसी दिखती हूं।

अभिनेत्री के ऐसा कहने पर फैलन ने उनकी और रयान की तस्वीरें पास-पास रखीं, यह देखने के लिए कि दर्शक केट की इस बात सहमत हैं कि नहीं।

फालोन ने कहा, मुझे वाकई में ऐसा नहीं लगता।

फैलन के यह कहने पर बेकिंस्ले ने कहा कि दोनों के बीच यह तुलना भले ही अजीब हो, लेकिन दोनों के बीच निश्चित रूप से कुछ समानताएं हैं। (आईएएनएस)

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0