बिहार में कन्हैया के काफिले पर फिर चला पत्थर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 Feb, 2020

बिहार में कन्हैया के काफिले पर फिर चला पत्थर
आरा। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर बिहार में एकबार फिर पथराव किया गया। इस पथराव में हालांकि कन्हैया कुमार सुरक्षित रहे, परंतु उनके काफिले के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कन्हैया बक्सर में सभा कर आरा जा रहे थे, तभी काफिले पर बीबीगंज बाजार के पास असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में कन्हैया की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। किसी तरह पुलिस ने कन्हैया को दूसरी गाड़ी पर बैठाकर आरा की ओर निकाला।

आरोप है कि शुक्रवार को जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले ने कुछ बाइक सवारों को कुचल दिया था। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव कर दिया।

घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची और काफिले को आगे बढ़ाया।

उल्लेखनीय है कि एनआरसी और सीएए के खिलाफ कन्हैया अपनी जन-गण-मन यात्रा पर हैं। एक महीने तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वह बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों में पहुंचेंगे और करीब 50 सभाएं करेंगे। कन्हैया ने इस यात्रा की शुरुआत 30 जनवरी को बेतिया से की है। उनकी यह यात्रा 29 फरवरी को समाप्त होने वाली है।

कन्हैया के साथ चल रहे लोगों का कहना है कि इस यात्रा के क्रम में कन्हैया के काफिले पर आठवीं बार पथराव किया गया है। इससे पहले कन्हैया के काफिले पर जमुई, सुपौल, कटिहार सहित कई इलाकों में हमला किया गया था।  (आईएएनएस)

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


Mixed Bag

  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...
  • नारियल के छिलके से तुरंत चमक जाएगी गर्दन, इस तरह करें साफनारियल के छिलके से तुरंत चमक जाएगी गर्दन, इस तरह करें साफ
    कई बार चेहरे की तुलना में गर्दन का रंग थोड़ा काला या मैला नजर आने लगता है, जिससे पूरा लुक प्रभावित हो सकता है। धूल, पसीना......
  • Fashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशनFashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशन
    ​फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल लोग डार्क कलर्स को पूरी तरह बाय-बाय कह चुके हैं। पाउडर ब्लू मिंट ग्रीन और सॉफ्ट लेमन जैसे कलर्स ने बाज़ार पर कब्ज़ा कर लिया है। न्यूज़ यह भी है कि इस बार लोग सिंथेटिक कपड़ों को छोड़कर वापस खादीऔर प्योर लिनेन की ओर लौट रहे हैं जिसे रिवर्स फैशन ट्रेंड कहा जा रहा है। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि गलत कपड़ों का चुनाव न केवल स्किन एलर्जी बल्कि हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है।...
  • "गिलास चाट"
    गिलास चाट दिखने में जितनी आकर्षक है ,खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है। ग्लास चार्ट गर्मी में ठंडक का एहसास कराती है......

Ifairer