जोनिता ने भाई की संगीत में अपने रैप एक्ट से किया सबको हैरान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 Feb, 2020

जोनिता ने भाई की संगीत में अपने रैप एक्ट से किया सबको हैरान
मुंबई। गायिका जोनिता गांधी सौ तरह के और लगदी है थाई जैसे कई गानों के लिए मशहूर हैं। हाल ही में अपने भाई की संगीत में उन्होंने एक सरप्राइज परफॉर्मेस देकर सबको चौंका दिया। जोनिता फिलहाल टोरंटो में अपने घर गई हुई हैं। यहां उन्होंने अपने डांस और गजब के रैप एक्ट से वहां मौजूद लोगों को हैरानी में डाल दिया।

जोनिता ने पहले अपने भाई मंदीप और मोहुआ की प्रेम कहानी का रैप किया और इसके बाद उन्होंने अपने हिट गाने दिल का टेलीफोन पर डांस भी किया, जो आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ड्रीम गर्ल का गाना है।

लाल रंग का शरारा पहने जोनिता ने अपनी प्रस्तुति से माहौल में जान डाल दी। इंस्टाग्राम पर मौजूद इस वीडियो में उनके परिवार के सदस्यों, दोस्तों द्वारा उन्हें उत्साहवर्धन करते देखा जा सकता है। (आईएएनएस)


Top 7 बिना मेकअप के देखा है टीवी अभिनेत्रियों को !

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0